पुलिस को घर पर बुलाने से था नाराज, गर्भवती पत्नी को फांसी पर लटकाया और फिर...
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने हैं, जिसे सुनाकर आप भी कांप जाएंगे। दरअसल, यहां एक पति ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी को फांसी पर लटकाकर मार दिया, क्योंकि उसने घर पर पुलिस को बुला लिया था। इस बात का खुलासा मृतक महिला की सात साल की बेटी सारिका ने किया। फिलहाल पुलिस ने उर्मिला की बहन की तहरीर पर पति, ससुर और दो देवरों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पति व एक देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

सात साल की बेटी ने किया घटना का खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी उर्मिला (27) की शादी 10 साल पहले रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के पूरे उजागर मजरे निवासी रविंद्र कुमार से हुई थी। उनकी दो बेटियां सारिका (7) और राधिका (4) हैं। 10 जनवरी को विद्या देवी ने बहन उर्मिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस इसकी जांच कर रही थी। इसी दौरान सोमवार को सीओ ने उर्मिला की बड़ी बेटी सारिका से पूछताछ की। तो उसने पिता की क्रूरता और मां की कत्ल का खुलासा कर दिया।

4 जनवरी को उर्मिला ने पुलिस को बुलाया था घर पर
सारिका ने पुलिस को बताया कि मारपीट से तंग उसकी मां ने 4 जनवरी को फोन कर घर में पुलिस बुला ली थी। इससे नाराज पिता रविंद्र कुमार ने बाबा पूर्व प्रधान करमचंद और चाचा संजीव कुमार व बृजेश कुमार के साथ मिलकर मां को फांसी पर लटकाकर मार डाला, फिर शव को घर के पास ही जला दिया। इसके बाद राख नहर में फेंक दीं। बता दें कि उर्मिला सात माह की गर्भवती थी। उधर, घटना की सूचना मिलने पर डीह थानेदार जेपी यादव और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। शव के अवशेषों को कब्जे में लिया और फिंगर प्रिंट भी लिए।

कराया जाएगा DNA टेस्ट
सीओ सलोन विनीत सिंह का कहना है कि आरोपियों ने यह कुबूल किया है कि जो शव जलाया गया है, वह उर्मिला का है। फिर भी मौके पर मिली हड्डियों के अवशेष का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। जिससे सही जानकारी हो सके।












Click it and Unblock the Notifications