Raebareli News: डिवाइडर से टकराकर बोलेरो क्षतिग्रस्त, चार लोगों की दर्दनाक मौत

UP Raebareli News: रायबरेली जनपद में बारातियों से भरी एक बोलेरो डिवाइडर से टकरा गई। बोलेरो डिवाइडर में टकराने के बाद बोलेरो में सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मरने वालों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया और उनके परिजनों को सूचना दीं। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

raebareli-news-bolero-collides-with-divider-four-no-more

यह पूरा मामला रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिन के पुरवा गांव के समीप का है। बताया जा रहा है कि लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले लोग मिल एरिया थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।

देर रात शादी का कार्यक्रम संपन्न हो जाने के बाद सभी लोग बोलेरो से अपने घर वापस लौट रहे थे। बोलेरो में सवार बाराती मालिन पुरवा गांव के समीप पहुंचे इसी दौरान बोलेरो नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

बताया जा रहा है कि डिवाइडर से टकराने के बाद रफ्तार अधिक होने के चलते बोलेरो हाईवे के समीप एक पेड़ से टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। वहीं बोलेरो में सवार सभी लोग घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद वहां पहुंचे आसपास के लोगों ने बोलेरो में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद लालगंज कोतवाली निवासी राघवेंद्र यादव, पंकज पाल, दीपक पाल और अवधेश पाल की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराई। पुलिस ने मरने वाले चारों लोगों के परिजनों को सूचना देने के साथ ही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+