Raebareli: जब हेलीकाप्टर से गांव में पहुंची नई नवेली दुल्हन! स्वागत के लिए उमड़ा पूरा गांव

डलमऊ तहसील क्षेत्र के जहानामऊ गाँव के रहने वाले अभिषेक सिंह राठौर अपनी नई नवेली दुल्हन को हेलीकाप्टर से लेकर अपने गांव पहुंचे, जिसे देखने के लिए गांव में सैकड़ों की संख्या में भीड़ लग लग गई।

Raebareli bride reached the village by helicopter many people gathered to welcome

"उठा ले जाऊँगा, तुझे मैं डोली में, देखती रह जाएँगी सखियाँ तुम्हारी!" आपने बॉलीवुड की चर्चित फिल्म "ये दिल आशिकाना" का यह गाना तो जरूर कहीं न कहीं सुना ही होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक दूल्हे राजा अपनी दुल्हनिया को उठाने की जगह 'उड़ा' कर ही ले आए। दरअसल, डलमऊ तहसील क्षेत्र के जहानामऊ गाँव के रहने वाले अभिषेक सिंह राठौर अपनी नई नवेली दुल्हन को हेलीकाप्टर से लेकर अपने गांव पहुंचे, जिसे देखने के लिए गांव में सैकड़ों की संख्या में भीड़ लग लग गई।

Raebareli bride reached the village by helicopter many people gathered to welcome

फ़िल्मी सितारों की तरह हुई दूल्हा-दुल्हन की एंट्री
बता दें कि खीरों थाना क्षेत्र के पाहो निवासी रामलखन सिंह राठौर चार साल पहले गांव के राजकीय महिला चिकित्सालय से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका बेटा अभिषेक सिंह राठौर गांव में ही एक दुकान चलाता है। अभिषेक की बरात गुरुवार की शाम बड़े धूमधाम से डलमऊ गई थी। शादी समारोह धूमधाम से संपन्न होने के बाद अब बारी थी विदाई की। लेकिन दूल्हे के चाचा कनक सिंह, जो की रायबरेली में वकील हैं, वह अपने भतीजे की शादी को ऐतिहासिक बनाना चाहते थे। लिहाजा उन्होंने अपने भतीजे और बहू को किसी फ़िल्मी सितारे की तरह हेलीकाप्टर से गांव में एंट्री करवाने का प्लान बनाया।

Raebareli bride reached the village by helicopter many people gathered to welcome

Recommended Video

    पीलीभीत:जिस दूल्हे को पुलिस कर रही थी तलाश,वह दुल्हन के साथ पहुंचा

    जब हेलीकाप्टर से गांव में पहुंची दुल्हन!
    इसके बाद वापसी में ससुराल से एक किलोमीटर दूर कठगर में बने हेलीपैड पर शुक्रवार सुबह 11.35 पर हेलीकॉप्टर में सवार होकर नवविवाहित जोड़ा 11.44 बजे पाहो गांव पहुंचा। पहले तो एक मिनट तक हेलीकाप्टर ने पूरे गांव का चक्कर काटा और उसके बाद अमर शहीद बलवान सिंह खेलकूद मैदान में बने हेलीपैड पर उतरा। वहीं जब हेलीकाप्टर से गांव में दुल्हन आई तो स्वागत में पूरा गांव उमड़ पड़ा। दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ हर कोई हेलीकॉप्टर की भी एक झलक पाने को बेताब था। आपको बताते चलें कि दूल्हे के चाचा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के करीबी माने जाते हैं। अभिषेक की शादी को ऐतिहासिक बनाने के लिए चाचा ने 15 लाख रुपये का हेलीकॉप्टर तो डेढ़ लाख रुपये में पुलिस व फायर ब्रिग्रेड का इंतजाम कराया। हेलीकॉप्टर हेलटेन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड देहरादून का था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+