अब रायबरेली जेल का वीडियो हुआ वायरल, बंदियों को सजा देते नजर आए दबंग कैदी

रायबरेली। यूपी के जेलों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर एक के बाद एक वायरल होने का सिलसिला जारी है। सुल्तानपुर में बंदियों के साजो-सामान, नोटों और बंदूक की गोलियों के साथ वायरल वीडियो के बाद अब रायबरेली जिला जेल से बंदियों को सजा देने का वीडियो वायरल हो रहा है। दबंग बंदी जेल के अंदर बंदियों को सजा देते नजर आए, जिसे जेल के अंदर बंदियों ने स्मार्ट फोन में कैद कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सामने आए बंदियों के परिजन

सामने आए बंदियों के परिजन

वायरल वीडियो देखकर पीड़ित कैदियों के परिजन भी सामने आए हैं। राम बहादुर ने बताया कि हमारे लड़के को दबंग लड़का मार रहा है। वीडियो वायरल होने पर हमें पता चला। वीडियो में एक दूसरे को मरवा रहे हैं, उठक-बैठक करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आकाश यादव नाम का अपराधी जो 376 का मुजरिम है, लूट और हत्या का भी मुजरिम है। इसको सारी व्यवस्थाएं जेल में मिलती हैं। राज श्री का कहना है कि हमारे बच्चे जेल में बंद हैं। आकाश नाम के लड़के उनको बुलाकर पीटा है। गाली गलौज की और वीडियो बनाकर हर जगह मोबाइल पर सेंड कर रहा है।

डीएम ने मारा छापा, मिली आपत्तिजनक वस्तुएं

डीएम ने मारा छापा, मिली आपत्तिजनक वस्तुएं

वीडियो वायरल होने के बाद डीएम नेहा शर्मा, एसपी सुनील सिंह ने करीब 300 सिपाहियों व कई थाना प्रभारियों को लेकर जेल में छापेमारी शुरू की है। डीएम ने कारागार प्रशासन से रिपोर्ट भी तलब की है। उन्होंने बताया कि जेल में आपत्तिजनक वस्तुएं व मादक पदार्थ मिले हैं। मामले में डिप्टी जेलर राजेश कुमार पर कार्रवाई की संस्तुति कर जेल के उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

सुल्तानपुर जेल में नोटों की गड्डी, शराब

सुल्तानपुर जेल में नोटों की गड्डी, शराब

बता दें, रायबरेली से पहले सुल्तानपुर जिला जेल का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें नोटों की गड्डी, शराब और खाने का समान खुलेआम रखा हुआ था। मामला मीडिया में आने के बाद जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने कहा कि वायरल वीडियो कई महीने पुराना है। जेल की छवि धूमिल करने का कैदियों द्वारा प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को डीएम सी इंदुमती ने छापेमारी की और जांच कमेटी गठित की है। डीएम ने 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+