'जिस दिन हार का डर हो जाएगा, उस दिन प्रियंका गांधी खुद को घर में बंद कर लेगी'

Raebareli news, रायबरेली। प्रियंका गांधी से मीडिया ने अमेठी के चुनाव पर कुछ सवाल पूछने की कोशिश की तो उन्होंने कुछ इस तरह से जवाब दिया। जब सवाल पूछा गया कि अमेठी में आपका भाजपा प्रत्याशी से कड़ा मुकाबला है और स्मृति ईरानी आपको इस बार के चुनाव में कड़ी टक्कर दे रही हैं, यह बात आप मानती है? प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी किसी से टक्कर नहीं है, अमेठी की जनता अच्छी तरह से जानती है उनके साथ कौन खड़ा है।

priyanka gandhi bold statement before lok sabha election results

प्रियंका गांधी ने बनारस के चुनाव के लड़ने पर बोला कि उत्तर प्रदेश की कांग्रेस पार्टी के लोगों से हमारी बात हुई थी तो उन्होंने कहा कि आप अगर बनारस से चुनाव लड़ेगीं तो सीमित रह जाएंगी। आप पार्टी के लिये काम करें और कांग्रेस के लोगों के लिये प्रचार करें जिससे पार्टी और मजबूत होगी साथ ही भाजपा को हम अच्छी तरह से मुकाबला कर सकते हैं।

priyanka gandhi bold statement before lok sabha election results

प्रियंका से पूछा कि क्या प्रियंका गांधी हार के डर से बनारस से चुनाव मैदान में नहीं उतरी थी। प्रियंका गांधी ने इस सवाल के जवाब पर कहा कि जिस दिन प्रियंका गांधी को हार का डर हो जायेगा, उस दिन प्रियंका गांधी खुद को घर में बंद कर लेगी। प्रियंका गांधी ने अपने भाई की नागरिकता के सवाल पर भी जवाब दिया और कहा कि यह बात सभी को पता है कि कौन कहां का रहने वाला है। प्रियंका गांधी ने गठबंधन पर भी जवाब दिया, 'मैं किसी का वोट नहीं काट रही हूं और हमारा प्रत्याशी जहां भी है वह उस जगह से जीत रहा है। इस देश का किसान को कितना परेशान किया है और भाजपा की नीतियां हवा में उड़ रही हैं। जबकि जनता मर रही है और परेशान है और प्रताड़ित हो रही है। मोदी सरकार के पांच सालों में जनता को किसी प्रकार का न ही न्याय और न विकास मिला है। प्रियंका ने सभी तरह से भाजपा सरकार पर हमला करती नजर आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+