यूपी: मंदिर के गेट पर लटका मिला पुजारी का शव, जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
Raebareli News (रायबरेली)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बुधवार की सुबह मंदिर के गेट पर पुजारी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हत्या के पीछे मंदिर की जमीन का विवाद बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मामला रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग गांव के रामजानकी मंदिर की है। यहां मंदिर की जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। ग्रामीणों की मानें तो इस जमीन पर भू-माफियाओं की भी नजर है। हाल में ही इस जमीन पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर के चार दिवारी बना ली थी। मामला हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। जिसके बाद बाबा रामदास ने अमेठी के मोनी बाबा को यहां पीठाधीश्वर नियुक्त किया था। मोनी बाबा ने भी अपनी जान का खतरा बताते हुए अमेठी एसपी और डीएम से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। अमेठी डीएम ने रायबरेली से इस संबंध में सभी रिकॉर्ड मंगवाए थे।
मंदिर के गेट पर लटका मिला बाबा प्रेमदास का शव
बुधवार को की सुबह बाबा प्रेमदास का शव मंदिर के गेट पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। जब ग्रामीणों ने मंदिर के गेट पर पुजारी का शव लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्मट के लिए भेज दिया है। साथ ही लोगों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications