अदालत का फैसला आने से पहले भतीजे ने चाची को बेहरमी से मार डाला

रायबरेली। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कानून व्यवस्था में सुधार पाने में नाकाम दिखाई दे रही है। उत्तर प्रदेश के जिला रायबरेली में लगातार एक हफ्ते के अंदर कई हत्याएं हो चुकी हैं। अभी हाल ही में थाना भदोखर में चाचा-भतीजे की हत्या हुई फिर एक महिला की हत्या हुई। ऐसी कई हत्याओं के बाद एक और महिला की उसी की दुकान में सोते समय हत्या कर दी गई। अब रायबरेली की पुलिस के लिए लगातार हो रही हत्याओं को रोकना चुनौती बन गया है।

nephew brutally murdered her aunt for land dispute

हाल ही की घटना में घर के बाहर सो रही अधेड़ महिला की वजनदार वस्तु से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात सुबह तड़के की है जब महिला घर के बाहर सो रही थी। मृतिका फूलमती यादव की उसके भतीजे मोहित ने ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

nephew brutally murdered her aunt for land dispute

रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र में मंशा देवी मंदिर के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब घर के बाहर सो रही राजेन्द्र यादव की पत्नी फूलमती यादव (56) की उसके भतीजे मोहित ने ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतिका और आरोपी के बीच जमीनी विवाद न्यायालय में चल रहा है जिसका फैसला आने वाला था। आरोपी मोहित ने न्यायालय के फैसले का इंतजार किये बिना ही अपनी चाची की हत्या कर दी।

सुबह-सुबह हत्या की वारदात सुनकर मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने राहत की सांस तब ली जब उन्होंने आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+