रायबरेली: घरवालों ने ठुकराए तो ग्रामीणों ने राम जानकी मंदिर में कराई प्रेमी जोड़े की शादी

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक अनोखी शादी देखने को मिली। दरअसल, लड़का और लड़की घर से भाग गए थे, लेकिन प्रेमी के परिजनों ने दोनों का रिश्‍ता स्‍वीकार करने से मना कर दिया। इसके बाद लड़की जब वापस अपने घर पहुंची तो वहां भी उसके घर वालों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। ऐसे में दोनों प्रेमियों के दर्द को कुछ सामाजिक लोगों ने समझा और उन्हें बसाने का बीड़ा उठाया। इसके बाद लड़का और लड़की के परिजनों को समझा बुझाकर राम जानकी मंदिर में उनकी शादी करा दी गई।

Kalpana and Suraj married in Ram Janaki temple

मामला रायबरेली जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर गांव का है। कल्पना और भवानीगढ़ निवासी सूरज के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन दोनों के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। घर वालों के विरोध करने पर दोनों घर से भाग गए। कल्पना जब सूरज के साथ उसके घर पहुंची तो सूरज के परिजनों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया और उसके घर वापस छोड़ आए। लेकिन जब वो वापस अपने घर पहुंची तो उसके परिवार ने भी उसे नहीं अपनाया।

ऐसे में समाज के कुछ सभ्रांत लोगों ने दोनों का घर बसाने का बीड़ा उठाया और दोनों के परिजनों से बात की। इसके बाद सहमति बनने पर दोनों का विवाह महराजगंज के राम जानकी मंदिर में कराया गया। मजेदार बात ये है कि इस दौरान दोनों के परिजन भी सम्मिलित हुए। वहीं, ग्रामीणों की माने तो एक दूजे के बीच हुए इस प्यार को अलग करना ठीक नहीं था जिसको लेकर हम सबने इनके परिजनों को समझा-बुझा कर दोनों का विवाह कराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+