रायबरेली: पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा अवैध शराब का जखीरा, सात गिरफ्तार
Raebareli news, रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के छजलापुर इलाके में घर के अंदर दूसरे जनपद और राज्यों से देशी शराब सस्ते दामों में मंगाकर शीशियों में भरकर बेची जा रही थी। इस शराब की कीमत करीब तीन लाख बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने लाखों की अवैध शराब के साथ 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब लाने और ले जाने वाली 2 गाड़ियों को जब्त कर लिया है।

मुखबिर की सूचना पर की छापेमारी
एसपी सुनील सिंह ने बताया कि गैर जनपद और गैर राज्यों से सस्ते दामों पर अवैध शराब लाकर यहां पर बेची जा रही थी। यह खेल पिछले 3 साल से चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी के दौरान अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। 7 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनसे पूछताछ चल रही है। इसके अलावा 2 गाड़ियों को भी जब्त किया गया है। यह शराब लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले में लाई गई थी।

वोटरों को बहकाने के लिए शराब का सहारा
बता दें, लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में अब अशिक्षित वोटरों को लुभाने और बहकाने के लिए अवैध शराब का कारोबार तेज होता नजर आ रहा है। अलग-अलग जिलों से पुलिस छापेमारी कर शराब पकड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications