MLA अदिति सिंह पर योगी सरकार हुई मेहरबान, मिलेगी 'Y' श्रेणी की सुरक्षा
रायबरेली। कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर योगी आदित्यनाथ सरकार मेहरबान नजर आ रही है। शासन ने गुरुवार को अदिति सिंह को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने की घोषणा की है। साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए स्कोर्ट भी साथ चलेगी। बता दें कि रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने गांधी जयंती के मौके पर बुलाए गए उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लिया और सदन में भाषण भी दिया। आपको बता दें कि कांग्रेस ने इस सदन का बहिष्कार किया था।

Recommended Video
दरअसल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के मौके पर 36 घंटे के लिए बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र का कांग्रेस, सपा व बसपा ने बहिष्कार किया थ। लेकिन बावजूद कांग्रेस की अदिति सिंह, बसपा के अनिल सिंह और सपा के नितिन अग्रवाल पार्टी लाइन से अलग होकर विशेष सत्र में शामिल हुए। जिसके बाद से कयासों का बाजार गर्म हैं। खासकर अदिति सिंह को लेकर चर्चा काफी तेज है, क्योंकि बुधवार को ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का लखनऊ में पैदल मार्च था, लेकिन वह उसमें शामिल न होकर देर शाम विधानसभा के विशेष सत्र में पहुंच गयी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अदिति सिंह का नया ठिकाना भाजपा हो सकती है।
अदिति सिंह ने इसे लेकर कहा कि मैंने अपने भाषण में विकाल की बात की। मैंने अपने पिता जी की सोच के हिसाब से राजनीति की। ये गांधी जी को श्रद्धांजलि देने का सबसे अच्छा मौका है और मैंने वहीं किया। उन्होंने कहा कि मुझे जो सही लगता है, मैं करती हूं। उन्होंने कहा कि वह सदन में आईं और चर्चा में हिस्सा लिया, क्योंकि उन्हें ऐसा करना सही लगा। अदिति ने कहा कि मैं पार्टी लाइन से ऊपर उठी और विकास पर बात करने की कोशिश की। ये मेरी पहली और शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने अपने द्वारा पार्टी के विरुद्ध जाकर उठाए गए कदम को लेकर कहा कि अगर पार्टी मेरे खिलाफ अनुशासनत्मक कार्रवाई करती है तो यह पार्टी का निर्णय होगा और पार्टी जो भी निर्णय लेगी मैं उसे स्वीकार करने के लिए तैयार हूं।












Click it and Unblock the Notifications