सीएम योगी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, 'प्रियंका गांधी बताएं क्वात्रोची से क्या है संबंध?
Raebareli

चुनाव में नौटंकी करते हैं राहुल गांधी
जनता को संबोधित करते हुए सीएम ने जनता से सवाल किया कि राहुल कभी किसी की विपत्ति में कहीं गए? लोगों ने कहा- नहीं गए। चुनाव में नौटंकी करते हैं, घर-घर जाकर भावनात्मक संबंध बनाते है। उसके बाद पांच वर्ष दिखाई नहीं देते। वो आपको नहीं पहचानते तो आप क्यों पहचानते हैं चुनाव में।
ये भी पढ़ें: रायबरेली लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

मसूद अजहर पर बोले योगी
योगी आदित्यनाथ ने आतंकी मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित होने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया। उन्होंने कहा कि आपने कल सुना होगा कि भारत का मोस्ट वांटेड अजहर मसूद को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया गया है, उसकी संपत्ति जब्त होगी यह मोदी की ही देन है।

11 लाख लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला
योगी ने कहा, हम विकास और सुशासन के नाम पर योजनाएं लागू करना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस के लोगों ने जनता को धोखा दिया है। 11 लाख लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला है। रायबरेली के लोगों का हमने लघु व सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया था। रायबरेली के 80 हजार किसानों का कर्ज माफ किया था। हमने चार हजार करोड़ में कुंभ कराया। कांग्रेस ने कामनवेल्थ गेम्स में 70 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन आयोजन होने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। बाद में कई लोग घोटालों में जेल गए।












Click it and Unblock the Notifications