प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहन को बैट से पीटकर मार डाला, देवर ने बताई ये बातें

रायबरेली। यूपी के रायबरेली में प्रेम विवाह से नाराज चचेरे भाई ने बहन को बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। एसपी स्वप्निल ममगई ने प्रभारी निरीक्षक को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शशी शेखर सिंह ने कहा कि आरोपी भाई और वारदात को अंजाम देने वाले जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।

8 साल पहले की थी लव मैरिज

8 साल पहले की थी लव मैरिज

मामला सलोन कोतवाली के करहिया चौकी क्षेत्र के पूरे इछवापुर गढ़ी इस्लाम नगर का है। यहां रहने वाले राजेंद्र वर्मा की 23 वर्षीय बेटी अंजू ने 8 साल पहले गांव के ही संदीप सरोज के साथ घरवालों के खिलाफ कोर्ट में शादी कर ली थी। दोनों पंजाब के लुधियाना में ही रहने लगे थे।जानकारी के अनुसार, एक साल पहले दोनों गांव लौट आए और यहां रहने लगे।

बैट से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

बैट से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

बताया जा रहा है कि सोमवार की रात अंजू गांव की ही कुछ महिलाओं के साथ शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान अंजू का भाई पंकज वर्मा वहां पहुंच गया और उसपर बैट से हमला कर उसे पीट-पीटकर मार डाला।

लव मैरिज से खुश नहीं था भाई

लव मैरिज से खुश नहीं था भाई

अंजू के देवर सोनू सरोज ने बताया कि उसकी भाभी दूसरी जाति की थी। कुछ साल पहले उन्होंने मेरे भाई के साथ शादी की थी। भाई का भाई इस शादी से खुश नहीं था। इसी वजह से उसने उनकी हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक शशी शेखर सिंह ने कहा कि आरोपी भाई और वारदात को अंजाम देने वाले जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+