दो दिन से 70 फीट गहरे कुएं से आ रही थी आवाज, लोगों ने झांका तो रह गए हैरान

रायबरेली। बीते दो दिनों से एक पुराने कुएं में गिरे ट्रक ड्राइवर को रेस्क्यू के बाद जिंदा निकाल लिया गया । गंभीर रूप से घायल ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है । दो दिन तक भूखे प्यासे ट्रक ड्राइवर कुएं में पड़ा रहा। पूरा मामला रायबरेली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र का है, जहां 18 अक्टूबर की शाम को एनएच 232 पर सोभवापुर गांव के पास ट्रक और ट्रैक्टर में लगे टैंकर के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मारपीट शुरू हो गई और उसी दौरान अचानक ट्रक ड्राइवर लापता हो गया।

घायल पड़ा मिला ड्राइवर

घायल पड़ा मिला ड्राइवर

इसके बाद साथी क्लीनर ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और लापता ड्राइवर की तलाश शुरू की । इसके बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला तो लालगंज थाने में गुमशुदगी का मामला 20 अक्टूबर को सुबह दर्ज कराया । उसके बाद परिजन घटनास्थल के आसपास जब झाड़ियों में खोजबीन शुरू की तो वहां पर पुराना कुआं मिला, जिसमें ड्राइवर घायल पड़ा मिला।

कुएं में ग्रामीण ने उतरकर युवक को निकाला

कुएं में ग्रामीण ने उतरकर युवक को निकाला

इस दौरान एक ग्रामीण ने हिम्मत बांधी और कुएं के अंदर उतर गया इसके बाद एक चारपाई को पुलिसकर्मी और फायर ब्रिगेड की टीम ने बांधकर कुएं में डाला, जिसके बाद घायल ट्रक ड्राइवर को निकाला गया। परिजनों की मानें तो उन लोगों को जब एक्सीडेंट की खबर लगी तो मौके पर पहुंचे और लापता ट्रक ड्राइवर, जिसका नाम बहारअली उसकी तलाश शुरू कर दी।

इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया

इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया

बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के बाद विवाद शुरू हुआ इसके बाद वह लापता हो गया था। सोमवार को लोगों द्वारा सूचना मिली की कोई में ट्रक ड्राइवर पड़ा है तो लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की टीम पुलिस की टीम व ग्रामीणों की मदद से उसे कुएं से सकुशल निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया ।

डॉक्टरों की माने तो बहारअली नाम का ट्रक ड्राइवर है जो कि कानपुर का रहने वाला है, दो दिन से कुएं में गिरा पड़ा था। कुएं में गिरने की वजह से हाथ और पैर में काफी फ्रैक्चर है। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+