अंगद की इस बात पर फिदा हुई थीं अदिति सिंह, बोलीं- जितना मैंने उन्हें समझा, उससे ज्यादा उन्होंने मुझे जाना

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और पंजाब के नवांशहर के विधायक अंगद सिंह की शादी 21 नवंबर को दिल्ली में होनी है। दो विधायकों की हाई प्रोइफाल शादी काफी चर्चा में है। शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। एक इंटरव्यू में अदिति सिंह ने अपने और अंगद की पहले मुलाकात के बारे में कुछ बातें शेयर की हैं।

'जितना मैंने उन्हें समझा, उससे ज्यादा उन्होंने मुझे जाना'

'जितना मैंने उन्हें समझा, उससे ज्यादा उन्होंने मुझे जाना'

अंगद से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए अदिति ने कहा कि उनका व्यवहार बहुत अच्छा लगा। उन्होंने मुझे और मेरी भावनाओं को समझा या फिर यूं कहें कि जितना मैंने उन्हें समझा, उससे ज्यादा उन्होंने मुझे जाना। वहीं, अंगद ने कहा कि उन्हें अदिति में लोगों की सेवा करने का जज्बा बहुत अच्छा लगा।

2017 में पहली बार विधायक बने अंगद और अदिति

2017 में पहली बार विधायक बने अंगद और अदिति

बता दें, अंगद के पिता विधायक प्रकाश सिंह सैनी और अदिति के पिता विधायक अखिलेश सिंह करीब 20 साल दोस्त रहे। अदिति और अंगद दोनों ही 2017 में पहली बार विधायक बने हैं।2017 के विधानसभा चुनावों में अंगद ने सबसे कम आयु के विधायक के तौर पर खुद की पहचान बनाई। दिसंबर 2018 में अंगद और अदिति की सगाई हुई थी। 21 नवंबर को दिल्ली में दोनों की शादी है।

राहुल गांधी से शादी की अफवाह

राहुल गांधी से शादी की अफवाह

बता दें, राहुल गांधी से शादी की अफवाह पर अदिति सिंह चर्चा में आई थीं। इसके बाद अदिति ने राहुल गांधी के साथ सगाई की खबरों का खंडन किया था और उनको अपना भाई बताया था। उन्होंने कहा कि वो राहुल गांधी को राखी बांधती हैं। उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताते हुए खंडन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+