कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने भाजपा एमएलसी सहित 12 के खिलाफ दर्ज करवाया केस

Raebareli news, रायबरेली। कांग्रेस की सदर विधायक अदिति सिंह ने एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह व उनके भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह सहित 12 अन्य के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

aditi singh filed case against bjp mlc dinesh pratap and others

अदिति सिंह पर हुआ था जानलेवा हमला

बता दें, जिला पंचायत अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 14 मई को लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर टोल प्लाजा (थाना निगोहां लखनऊ) के पास डीडीसी सदस्यों के साथ मारपीट की गई थी। साथ ही कांग्रेस की सदर विधायक पर जानलेवा हमला किया गया था। प्रकरण की एफआईआर हरचंदपुर और बछरावां थाने में दर्ज कराई गई थी। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हमलावरों की पहचान की थी और आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

जारी रहेगी मेरी लड़ाई

अदिति सिंह ने कहा कि जो कायराना हमला उनके ऊपर किया गया। जनपद में अधिकतर लोगों के फोन उनके पास आए उन्होंने आश्वासन दिया। लोग हालचाल जानने आ रहे थे। उन्होंने कहा वह मीडिया को भी धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने न्याय की आवाज उठाई। इस दौरान बहुत सारे लोगों ने सोचा बिटिया है कहीं घर ना बैठ जाए। अदिति सिंह ने कहा वह रायबरेली की जनता को आश्वासन देना चाहती हैं कि जो भी कुछ हुआ है उससे उनका काम करने का जज्बा अपने जनता के लिए जनपद के लिए देश के लिए और बढ़ा है। उन्होंने कहा लोगों को यदि यह लगता है कि महिलाओं के ऊपर कायराना हमला कराने से वह लोग चुप बैठ जाएंगे तो ऐसा बिल्कुल नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+