'आप भाग सकते हैं, कानून से छिप नहीं सकते', पंजाब पुलिस ने भगोड़ा अमृतपाल सिंह के खिलाफ जारी किया VIDEO संदेश

पंजाब पुलिस ने इससे पहले अमृतपाल सिंह के संरक्षक पापलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसे असम के जेल में शिफ्ट किया गया है।

पंजाब पुलिस, फाइल फोटो

Punjab Police Video Message Amritpal Singh: 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह के संरक्षक माने जाने वाले पापलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद पंजाब पुलिस ने वीडियो संदेश जारी किया है। पंजाब पुलिस ने मंगलवार को भगोड़ा अमृतपाल के खिलाफ वीडियो संदेश जारी करते हुए कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि आप भाग सकते हैं, लेकिन कानून के लंबे हाथ से छिप नहीं सकते।

पंजाब पुलिस ने ट्विटर और फेसबुक पर पहले और बाद की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि आप भाग सकते हैं, लेकिन कानून के लंबे हाथ से छिप नहीं सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने पापलप्रीत की गिरफ्तारी का वीडियो भी जारी किया है। पंजाब पुलिस ने कहा कि हम लोगों से इलाके में शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह करते हैं।

पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में एक टीम मंगलवार सुबह अमृतसर से पापलप्रीत सिंह को लेकर असम के डिब्रूगढ़ जेल के लिए रवाना हुई। उन्होंने श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी। पापलप्रीत सिंह पर पाकिस्तान की ISI के संपर्क में होने का भी आरोप लगाया गया है। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा है।

Recommended Video

    CM Bhagwant Mann ने Amritpal Operation में आधी रात को गोली न चलाने को क्यों कहा? | वनइंडिया हिंदी

    पंजाब पुलिस महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने सोमवार को घोषणा की कि पापलप्रीत सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया है। गिल के अनुसार अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने कैथू नंगल इलाके से गिरफ्तार किया था। गिल ने कहा कि पापलप्रीत सिंह छह मामलों में वांछित था और उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

    पापलप्रीत सिंह को कई तस्वीरों में खालिस्तान समर्थक समूह 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथ देखा गया था। अमृतपाल सिंह 30 मार्च को एक नए वीडियो में दिखाई दिए और भगोड़ा होने से इनकार करते हुए कहा कि वह जल्द ही दुनिया के सामने आएंगे।

    यह भी पढ़ें- Amritpal Singh: कहां है अमृतपाल सिंह, पुलिस से आखिर कैसे बच निकला? गिरफ्तार पपलप्रीत सिंह ने किया खुलासा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+