Amritpal Singh: कहां है अमृतपाल सिंह, पुलिस से आखिर कैसे बच निकला? गिरफ्तार पपलप्रीत सिंह ने किया खुलासा
Papalpreet Singh Amritpal Singh: भगोड़ा कट्टरपंथी सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत सिंह 18 मार्च से फरार चल रहे थे। 10 अप्रैल को पपलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

Papalpreet Singh Amritpal Singh: खालिस्तानी समर्थक नेता अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी और तथाकथित उनके संरक्षक पपलप्रीत सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया है। पपलप्रीत सिंह ने अब कथित तौर पर बताया है कि वे इतने लंबे समय तक कैसे पंजाब पुलिस और अधिकारियों से बचते रहे हैं।
'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह का राइट हैंड माने जाने वाले 42 वर्षीय पपलप्रीत सिंह कट्टरपंथी सिख नेता के साथ तब से काम कर रहा था जब वह 2022 में दुबई से लौटा था।
भगोड़ा कट्टरपंथी सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत सिंह 18 मार्च को पंजाब पुलिस द्वारा संगठन पर कार्रवाई शुरू करने के बाद से वे फरार चल रहे है। पपलप्रीत सिंह ने अब खुलासा किया है कि उन्होंने हरियाणा और पंजाब लौटने से पहले हरियाणा, पटियाला, दिल्ली और पीलीभीत सहित अलग-अलग जगहों पर गए थे।
News18 ने पंजाब पुलिस के सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि पपलप्रीत सिंह ने भी अपने सभी ठिकाने की व्यवस्था करने की बात स्वीकार कर ली है। उन्होंने बताया है कि कैसे अमृतपाल और उसने कारों, बसों का इस्तेमाल किया और दूसरों से सवारी लेकर भागे।

कहां है अमृतपाल सिंह?
पंजाब पुलिस से बचकर निकलने के बाद पपलप्रीत सिंह को कई तस्वीरों में अमृतपाल सिंह के साथ देखा गया था। पपलप्रीत सिंह ने कथित तौर पर पंजाब पुलिस को बताया है कि उसके पास अमृतपाल सिंह की कोई संपर्क जानकारी नहीं है।
सूत्रों के मुताबिक पपलप्रीत सिंह ने कहा है कि अमृतपाल सिंह फिलहाल पंजाब में ही है और पिछले हफ्ते की गई छापेमारी के बाद दोनों अलग हुए हैं। हालांकि एजेंसी सोर्स के मुताबिक अमृतपाल सिंह नेपाल में छिपा है। एजेंसी ने नेपाल पुलिस को अलर्ट भी किया है।
किसने-किसने भागने में अमृतपाल की मदद की...?
पपलप्रीत सिंह ने जानकारी दी है कि पटियाला में बलबीर कौर और शाहबाद में बलजीत कौर दोनों ने उनकी भागने में मदद की। ये दोनों पपलप्रीत सिंह के टच में थे। यहां तक कि दिल्ली में कुलविंदर कौर भी पपलप्रीत सिंह को जानती थी। अमृतपाल और पपलप्रीत पीलीभीत में एक सिख उपदेशक जोगा सिंह के संपर्क में भी थे।
पपलप्रीत सिंह ने बताया है कि दोनों पुलिस की बर्बरता से बचने के लिए भाग रहे थे। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पपलप्रीत सिंह ने दावा किया है कि दोनों ने कई बार सरेंडर करने का भी सोचा था। लेकिन फिर एनकाउंटर के डर से नहीं किया है। पपलप्रीत ने यह भी कबूल किया है कि पब्लिक डोमेन में दिखने वाली सारी फोटो उनकी और अमृतपाल की ही है।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications