खेत में छप्पड़ के नीचे चल रही थी शराब की फैक्ट्री, फूटा भांडा, 4000 लीटर लाहन और बोतलें जब्त
फाजिल्का। आपने भी कहीं अवैध तरीके से शराब बनते-बिकते देखी क्या? यदि नहीं तो यह ऐसी ही खबर है। पंजाब में फाजिल्का के गांव महालम में एक्साइज विभाग व थाना वैरोके पुलिस द्वारा शराब का ठिकाना खोजा गया, और वहां हजारों लीटर लाहन बरामद कर नष्ट किया गया। खास बात यह है कि, शराब बनाने का यह धंधा खेत में एक छप्पड़ के नीचे चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, इस जगह से 4000 लीटर लाहन, शराब की बोतलें व निर्माण-कार्य से जुड़ी अन्य सामग्रियां बरामद की गई हैं। एक्साइज विभाग के अधिकारी गुरतेज सिंह ने बताया कि, उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी कि शराब तस्करों द्वारा जमीन के नीचे खेतों में शराब का धंधा चलाया जा रहा था। उन्होंने गांव के एक गंदे पानी की निकासी वाले स्थान पर ऐसा जुगाड़ किया कि किसी संदेह ही न हो। हालांकि, पुलिस की टीम और एक्साइज विभाग को इस बारे में पता चल गया। जिसके बाद टीमों ने छापामारी की।

छापामारी के दौरान पुलिस को मौके से 4000 लीटर लाहन मिली। वहीं, इस दौरान 20 गट्टे गुड़, 6 पेटियां गाची, एक बोरी निशादर, 20 लीटर गैर कानूनी शराब, 100 से अधिक शराब की बोतलें बरामद हुईं। बताया जा रहा है कि, यहां तस्कर गाची, निशादर, सीरा गुड़ आदि से शराब तैयार करते थे। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि, अवैध फैक्ट्री कैसे संचालित हो रही थी।
सीज की गई थी 39.62 लाख लीटर शराब
इसी साल हुए विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब राज्य में 39.62 लाख लीटर शराब सीज की गई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. एस करुणा राजू ने बताया था कि, पंजाब में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद अलग-अलग इनफोरसमेंट टीमों की तरफ से उचित कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा था कि, आचार संहिता लगने के बाद राज्यभर में 329.49 Cr की वस्तुएं जब्त की गईं। निगरानी टीमों ने 22.34 करोड़ की 39.62 लाख लीटर शराब जब्त की।












Click it and Unblock the Notifications