पति को नहर में डुबोकर मारने वाली महिला पंजाब में पकड़ी गई, सौतेल भाई भी हुआ गिरफ्तार
फाजिल्का। पंजाब में फाजिल्का जिले के बहाववाला पुलिस थाना इलाके में पुलिस ने पति की हत्या के मामले में एक महिला और सौतेले भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। थाना बहाववाला के सब इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि, हत्यारोपी महिला का नाम मनप्रीत कौर है। वहीं, उसका सौतेला भाई संतोख सिंह है। इन दोनों के खिलाफ मृतक की बहन बलजीत कौर पत्नी मनजीत सिंह शिकायत दर्ज कराई थी।

जिस व्यक्ति को नहर में डुबोकर मारा गया, उसका नाम कुलदीप सिंह है। कुलदीप सिंह की बहन बलजीत कौर ने अपनी भाभी मनप्रीत कौर के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। बलजीत कौर के बयानों के आधार पर पुलिस ने मनप्रीत कौर पत्नी कुलदीप सिंह व सौतेले भाई संतोख सिंह पुत्र कृष्ण लाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 120बी के तहत मामला दर्ज किया और कुछ ही समय बाद आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।
कुलदीप सिंह गांव भागू का निवासी था। जिसके बारे में पुलिस को सूचना मिली थी कि बहाववाला के निकट लंबी माइनर में लाश पड़ी है। उसे निकलवाने के लिए पहले समाजसेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के पास सूचना गई। बाद में लाश को नहर से बाहर निकाला गया। वहां से लाश को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया। फिर जब यह पक्का हो गया कि, लाश भागू निवासी कुलदीप सिंह पुत्र सुखपाल सिंह की है, तो पुलिस ने परिजनों से बात की।
एसआई रविंदर कुमार ने कहा कि, हमें कुलदीप सिंह की बहन बलजीत कौर ने बताया कि, उन्हें भाभी मनप्रीत कौर व सौतेले भाई संतोख सिंह ने मारा है। उपरोक्त दोनों आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications