'SEBI, ED और CBI वाले क्यों चुप बैठें हैं?', अडानी पर लगे आरोपों के बीच मोदी सरकार पर संजय सिंह का तीखा हमला
Gautam Adani News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान संजय सिंह ने पीएम मोदी पर गौतम अडानी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश के लोगों के लगभग साढ़े 5 लाख करोड़ रुपए डूब गये हैं। इस पैसे के डूबने का कारण नरेंद्र मोदी के मित्र गौतम अडानी के द्वारा किया गया भ्रष्टाचार है।
आप सांसद ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री चुनावी रैलियों में भैंस और मंगलसूत्र को लेकर झूठी बातें करते रहेंगे लेकिन जब-जब उनके मित्र गौतम अडानी की वजह से लोगों के लाखों करोड़ रुपए डूबे हैं, तब-तब वह चुप्पी साधकर बैठ गये हैं। नरेंद्र मोदी विदेश यात्रा भारत का नाम मज़बूत करने के लिए नहीं बल्कि अपने दोस्त गौतम अदानी और उनके व्यापार को मज़बूत करने के लिए करते हैं।

SEBI, ED और CBI अडानी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करती
संजय सिंह ने सेबी, ईडी और सीबीआई की भूमिका पर सवाल उठाए। संजय सिह ने कहा कि अमेरिका की जांच एजेंसी ने बताया कि गौतम अडानी के भतीजे सागर अदानी ने अधिकारियों को 2200 करोड़ रुपए की रिश्वत खिलाकर महंगी बिजली बेची है। रिश्वत खिलाने के सभी साक्ष्य मौजूद हैं। इसके बाद ही अमेरिकी न्यायालय ने गौतम अदाणी और सागर अडानी के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया गया। जब अमेरिका में अदानी के ख़िलाफ़ जांच चल रही थी तो भारत में SEBI, ED और CBI क्यों चुप बैठें? अधिकारियों से अदानी के ख़िलाफ़ एक्शन क्यों नहीं लिया जा रहा है?












Click it and Unblock the Notifications