Who is Jasbir Rode: क्या भिंडरावाले के भतीजे ने करवाई अमृतपाल की गिरफ्तारी? उठ रहे कई सवाल

अमृतपाल सिंह असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। अब पुलिस जरनैल सिंह भिंडरावाले के भतीजे जसबीर सिंह को लेकर जांच कर रही है।

Jasbir Rode

Amritpal News Update: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी तो हो गई है, ऐसे में अब उसके मददगारों की तलाश की जा रही। इस पूरे मामले में अकाल तख्त के पूर्व प्रमुख और जरनैल सिंह भिंडरावाले के भतीजे जसबीर सिंह रोडे की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पपलप्रीत सिंह अमृतपाल की मदद कर रहा था, लेकिन 10 अप्रैल को वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। ऐसे में अमृतपाल अकेला पड़ गया। इसके बाद वो मोगा पहुंचा। शक है कि वहां पर जसबीर सिंह रोडे ने उसकी मदद की।

रोडे की उस इलाके में काफी अच्छी पकड़ है। कई बड़े नेताओं और मंत्रियों से भी उनके संबंध हैं। जब अमृतपाल का दस्तारबंदी कार्यक्रम हुआ था, तो रोडे उसमें भी मौजूद थे।

वहीं अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उसे नहीं पकड़ा, बल्कि उसने सरेंडर किया है। सूत्रों के मुताबिक ये माना जा रहा कि जसबीर ने अमृतपाल को 22 अप्रैल की रात तक गुरुद्वारे में पहुंचने के लिए कहा था। बाद में पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। हालांकि जसबीर रोडे ने इन बातों से इनकार किया।

जसबीर के मुताबिक 22 अप्रैल की रात को अमृतपाल खुद ही गुरुद्वारे पहुंचा था। उसने खुद पुलिस को फोन किया। इसके बाद उसने अपनी किट तैयार की, चोला बदला, पैरों में चप्पल पहनी और रोडे गांव स्थित संत खालसा गुरुद्वारे गया।

सूत्रों के मुताबिक पूरे मामले में पंजाब पुलिस जसबीर सिंह रोडे की भूमिका की जांच कर रही है। अगर अमृतपाल की मदद वाली बात सही निकली तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

8 साथी पहले से डिब्रूगढ़ जेल में
पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को गिरफ्तार कर असम के डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया है। वहां पर उसके 8 सहयोगी पहले से बंद है। हाल ही में गिरफ्तार पापलप्रीत को भी वहां शिफ्ट कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+