Parneet Kaur: जानिए कौन हैं पूर्व CM की पत्नी परनीत कौर? जो लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में हुईं शामिल
Parneet Kaur: पंजाब से कांग्रेस की सांसद परनीत कौर, उस वक्त चर्चाओं में आईं थी, जब उन्होंने विपक्ष की सांसद होने के बावजूद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ दिया वोट था। अब एक बार फिर परनीत कौर चर्चाओं में हैं। गुरुवार को परनीत कौर बीजेपी में शामिल हो गई हैं।
इससे पहले पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद उनकी पत्नी परनीत कौर के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थी, जिसके बाद अब परनीत कौर गुरुवार (14 मार्च) को बीजेपी में शामिल हो गईं हैं।

पटियाला से सांसद परनीत कौर ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है। ऐसे में यह पंजाब में कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है।
खबरों के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह की जगह उनकी पत्नी परनीत कौर उनके गढ़ यानी पटियाला से चुनाव लड़ सकती हैं। ऐसे में जानिए कौन हैं परनीत कौर?
पटियाला की सांसद परनीत कौर फिलहाल कांग्रेस से निलंबित चल रही थीं। 79 वर्षीय परनीत अब पटियाला से भाजपा की उम्मीदवार बन सकती हैं। परनीत कौर बीजेपी के लिए पटियाला से एक दमदार उम्मीदवार हैं। क्योंकि वह पटियाला में अच्छी पकड़ रखती हैं। पंजाब की शाही सीट पटियाला से चार बार कांग्रेस की सांसद रहीं हैं।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह की पत्नी कौर को कांग्रेस ने फरवरी 2023 में कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप पर निलंबित कर दिया था।
कैप्टन के हटने के बाद बनाई कांग्रस से दूरी
बता दें कि 2021 में कांग्रेस आलाकमान ने अमरिंदर सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया था, इसके बाद से ही परनीत कौर भी पार्टी की गतिविधियों से दूर चल रहीं थी। इतना ही नहीं उन्होंने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' से भी दूरी बना ली थीं।
महुआ मोइत्रा के खिलाफ किया था वोट
गौरतलब है कि 'कैश फॉर क्वेरी' केस में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने एक रिपोर्ट अपनाई थी, जिसमें मोइत्रा के खिलाफ कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने भी वोट किया था, जिसके बाद उनकी सांसदी रद्द की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications