पंजाब: 2 बोरी गेहूं चुराने वाले चोर को ट्रक के बोनट से बांधा, घसीटते हुए पहुंचाया थाने
पंजाब के मुक्तसर में दो बोरी गेहूं चुराने के आरोप में एक शख्स को लोगों ने ट्रक के बोनट से बांध दिया। जिसे घसीटते हुए पुलिस थाने लेकर पहुंचे।

Punjab Wheat Theft Video Viral: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब से कानून को ताक पर रखकर अमानवीय व्यवहार करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मुक्तसर में दो बोरी गेहूं चुराने के आरोप में एक शख्स को लोगों ने ट्रक के बोनट से बांध दिया। जिसके बाद उसे घसीटते हुए पुलिस थाने लेकर गए। घटना से जुड़ी दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि लड़का बोरी चोरी कर रहा था और उसका साथी मोटरसाइकिल से पीछा कर रहा था। ट्रक ड्राइवर उस लड़के को बांधकर चौकी लेकर आया। मामले में कार्रवाई जारी है। बता दें कि इस घटना की दो वीडियो में से एक में शख्स ट्रक से चोरी करता दिखाई दे रहा है, तो दूसरी में उसे ट्रक से बांधा गया है।
वीडियो में देखा गया है कि चोर रस्सी से ट्रक के बोनट पर बांधा हुआ है, जबकि उसके बगल में ट्रक चालक का एक सहायक बैठा है। जिसे यह कहते हुए सुना गया कि इसने गेहूं की दो बोरी चुरा ली है और उसे बस स्टैंड पुलिस थाने लेकर जा रहा हैं। वहीं घटना से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे अमानवीय बताकर जमकर आलोचना कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications