एक्शन में पंजाब सरकार, HMPV को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात
Punjab News: ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (HMPV) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए पंजाब में स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है। गुरुवार को पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह गुरुवार को राजिन्द्रा अस्पताल के दौरे पर थे। उन्होंने HMPV को लेकर अस्पताल की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया कि HMPV को लेकर घबराने की कोई बात नहीं है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह अस्पताल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जीवन रक्षक आपातकालीन स्वाइन फ्लू वार्ड में 20 बिस्तरों, वार्ड नंबर 5 में 30 बिस्तरों और 20 वेंटिलेटरों की उपलब्धता की बात कही। आगे उन्होंने कहा कि कोविड-19 के जितना HMPV गंभीर नहीं है। उन्होंने HMPV को फ्लू जैसा वायरस बताया, जो बुखार और खांसी जैसे हल्के लक्षण पैदा करता है, जो आमतौर पर एक हफ्ते के भीतर ठीक हो जाता है।

वायरस से निपटने के लिए क्या है सरकार की तैयारियां?
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि राज्य में अभी तक HMPV का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन पंजाब सरकार हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। इसके साथ ही राज्य सरकार राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन का भी सहयोग रही है।












Click it and Unblock the Notifications