जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने किया स्टील ब्रिज का उद्घाटन

Punjab News: भगवंत मान सरकार प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए लगातार काम कर रही है। पंजाब के जल संसाधन, खनन एवं भूविज्ञान तथा मृदा एवं जल संरक्षण मंत्री बरिन्दर कुमार गोयल ने मचाकी मल्ल सिंह रोड पर सरहिंद फीडर और राजस्थान फीडर पर 10.24 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित दो स्टील पुलों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य की प्रगति और समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर रही है।

नहरी पानी को अंतिम छोर तक पहुंचाने के अलावा भूजल और बिजली के संरक्षण के लिए बांध और नहरी पानी का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक योजना का आगाज हो चुका है। वृन्दर कुमार गोयल ने कहा कि इन पुलों से फरीदकोट तथा अन्य जिलों के लिए परिवहन सम्पर्क में उल्लेखनीय सुधार होगा, क्योंकि पिछले पुल अत्यधिक संकरे थे, जिससे आवागमन में अनेक चुनौतियां उत्पन्न होती थीं। जल संसाधन मंत्री ने बताया कि ये पुल निर्धारित समय से चार महीने पहले ही बनकर तैयार हो गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए बधाई भी दिया।

Brinder Kumar Goyal

मंत्री बरिन्दर गोयल ने कहा कि तलवंडी बाईपास के निकट दो अतिरिक्त पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 40 करोड़ रुपये है, तथा एक पुल जनवरी तक चालू हो जाएगा। जल संसाधन के कुशल उपयोग के लिए प्राथमिकता योजना विकसित की है, जिसके तहत सिंचाई विभाग का बजट बढ़ाया गया है, जो अब 400 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1500 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य नहरों और बांधों से 100% जल का सही उपयोद करना है, नहरों, माइनरों और जलमार्गों के जीर्णोद्धार को लक्ष्य बनाया गया है, ताकि वर्तमान में बर्बाद हो रहे 38% जल का उपयोग किया जा सके। मान सरकार पंजाब के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+