अपने भांजे की गिरफ्तारी पर बोले पंजाब के मुख्‍यमंत्री चन्नी- कानून अपना काम करे, हमें कोई ऐतराज नहीं

जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह हनी को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। हनी की गिरफ्तारी पर चरणजीत चन्नी का बयान सामने आया है। चन्नी ने पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि, कानून अपना काम करे, हमें कोई ऐतराज नहीं है।"

Recommended Video

    अपने भांजे की गिरफ्तारी पर बोले पंजाब के मुख्‍यमंत्री चन्नी- कानून अपना काम करे, हमें कोई ऐतराज नहीं
    Watch Video: Punjab CM Charanjit Singh Channi statement on EDs Action

    इससे पहले बीती रात तकरीबन 1 बजे भूपिंदर सिंह हनी को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से पहले ईडी ने भूपिंदर सिंह हनी से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की, हालांकि वह इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए कि उनके घर से मिले 7.9 करोड़ रुपए कहां से आए थे। बताया जा रहा है कि, जांच-अधिकारियों द्वारा हनी से मुख्यमंत्री चन्नी के कनेक्शन को लेकर बार-बार सवाल किए गए। जो सवाल थे, उनमें से एक यह था कि, ''ईडी को पता चला है कि आपके मौसा चन्नी ने ही यह रकम आपके पास रखवाई थी?' दूसरा सवाल था कि, 'यह भी पता चला है कि यह पैसा अफसरशाही के ट्रांसफर से जुड़ा है?'' तीसरा सवाल था कि, ''क्या मौसा के मुख्यमंत्री होते हुए उनका रेत का कारोबार आप ही चला रहे थे?''

    Watch Video: Punjab CM Charanjit Singh Channi statement on EDs Action

    ईडी के उपरोक्त सवालों के संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई हुई थी। बताया जा रहा है कि, उस दौरान हनी ने घबराहट की शिकायत की। वहीं, सवालों से पहले ईडी अफसरों ने हनी से एक स्टेटमेंट लिखवाई और फिर स्टेटमेंट पढ़कर ईडी ने सवाल किए। उसके बाद अस्पताल ले जाकर सारे टेस्ट कराए गए। फिर, ईडी ने हनी को दफ्तर ले जाकर बैरक में बंद कर दिया। हालांकि, सुबह होने तक ईडी ने हनी को गिरफ्तार करने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की।

    punjab-cm-charanjit-singh-channi

    18 जनवरी को की थी रेड
    ईडी ने रेत खनन मामले में मुख्यमंत्री चन्नी की साली के बेटे (भांजे) पर 18 जनवरी को रेड की थी। दो दिन की छापेमारी के दौरान हनी से 7.9 करोड़ रुपए, 2 करोड़ साथी संदीप से जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि, वहां से 21 लाख का सोना, 12 लाख की रॉलेक्स घड़ी भी बरामद हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+