VIDEO: पंजाब में सिद्धू मूसेवाला के लिए निकला कैंडल मार्च, हजारों लोग जुटे, पिता ने की 3 मांगें
मानसा। आज पंजाब के मानसा में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान सिद्धू मूसेवाला के परिवार के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में भीड़ जुटी। वहीं, भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सरकार के आगे 3 मांगें रखी। बलकौर सिंह ने कहा कि उनके बेटे की सिक्योरिटी में हुए लैप्स की जांच के लिए पावरफुल कमीशन बिठाया जाए। इसकी जांच हो कि उनके बेटे को पहले सिक्योरिटी क्यों दी गई? फिर सिक्योरिटी किसने और क्यों वापस ली?'

पंजाब के मनसा में सिद्धू मूसेवाला के लिए मार्च निकला
मूसेवाला के सैकड़ों फैंस की मौजूदगी में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि, पंजाब की फिल्म इंडस्ट्री के अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टर्स से लिंक की जांच की जाए। उन्होंने एक पंजाबी सिंगर पर निशाना साधा कि एक तरफ वह गैंगस्टर को अपना भाई कहता है, दूसरी तरफ पंजाब पुलिस से सिक्योरिटी मांगता है। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में गैंगस्टर्स का कितना फंड लगा है, इसकी भी जांच होनी चाहिए।'

मूसेवाला के पिता ने की 3 मांगें
मूसेवाला के पिता ने कहा कि, मेरे बेटे की हत्या के साजिशकर्ता गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को कनाडा से भारत लाया जाए। मैं पूछता हूं कि जब उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है तो वह पकड़ा क्यों नहीं गया। वह पंजाब में अब तक 150 नौजवान मरवा चुका है। उसे जल्द सजा होनी चाहिए।'

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को लाया जाए भारत
कैंडल मार्च के दौरान भीड़ ने मूसेवाला को इंसाफ दिलाने की मांग की। मार्च की अगुआई मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने ही की। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि, अब पुलिस अपना काम थोड़ा ढंग से कर रही है, लेकिन यह लड़ाई लंबी है। जब तक गैंगस्टर्स का सरगना 200 बंदों की VIP सिक्योरिटी लेकर चलेगा तो हमारे दिल पर चोट लगती रहेगी।'












Click it and Unblock the Notifications