सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब पुलिस बनी 'नंबर 1', पिछले साल की तुलना में अपराध दर घटी

हाल ही में जारी पंजाब पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस साल आपराधिक मामलों में भारी कमी देखने को मिली है।

bhagwant mann police

Punjab Police Report Card: पंजाब की सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार को 9 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सूबे में काफी हद तक क्राइम कंट्रोल करने का काम किया है। पंजाब की सत्ता संभालने के बाद अपराध दर में भारी गिरावट देखने को मिली है। हाल ही में जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस साल आपराधिक मामलों में भारी कमी देखने को मिली है।

पंजाब पुलिस ने अपने महकमे का बीते दिनों रिपोर्ट कार्ड पेश किया है, जिसमें काफी हद तक क्राइम कंट्रोल करने का काम किया है। अपराध संबंधी राज्य के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस साल मर्डर की संख्या 2021 में 723 से कम होकर 2022 में 654 रह गई है, जबकि अपहरण करने की घटनाएं 2021 में 1787 से कम होकर 2022 में 1645 रह गई हैं।

पंजाब पुलिस के इस साल के जारी आंकड़ों के अनुसार 119 आतंकी, 428 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया। इतना ही नहीं, 22 ड्रोन मार गिराए हैं। 11.59 करोड़ की ड्रग पकड़ी और 16,798 ड्रग बेचने वाले और तस्कर पकड़े हैं। बता दें कि पंजाब चुनावों के वक्त आम आदमी पार्टी का मुख्य मुद्दा नशा और ड्रग्स तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना था। नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने 729 किलो हेरोइन, 690 किलो अफीम, 1396 किलो गांजा सहित 11.59 करोड़ रुपए की ड्रग मनी सहित 16798 नशा तस्करों को काबू में करने का काम किया है।

आपको बता दें कि पंजाब में क्राइम कंट्रोल करने के लिए 6 अप्रैल 2022 को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) का गठन किया गया था, जिसने अब तक 428 गैंगस्टरों/ अपराधियों की गिरफ्तारी और दो गैंगस्टरों/ अपराधियों के खात्मे के साथ 111 गैंगस्टर/ आपराधिक मॉड्यूलों का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है और उनके कब्जे से 411 हथियार, आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए गए 97 वाहन, 44.21 किलोग्राम हेरोइन और 1.30 करोड़ रुपए की राशि बरामद की गई।

इसके अलावा अन्य अपराधों की बात करें तो चोरी से सम्बन्धित केस भी 2021 में 8417 से कम होकर 2022 में 8407 रह गए हैं और आबकारी एक्ट से सम्बन्धित केस 2021 में 10745 से कम होकर 2022 में 9104 रह गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक राज्य में दर्ज एफआईआर की संख्या भी 2021 में 73581 से कम होकर 2022 में 71827 रह गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+