अमृतसर के खालसा कॉलेज में दो छात्र गुटों में झड़प के बाद चली गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर

अमृतसर, 01 जून: पंजाब में बढ़ता गन कल्चर पुलिस की परेशानी बढ़ा रहा है। हाल ही में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद पूरा पंजाब हाई अलर्ट पर है। इस बीच बुधवार को अमृतसर के खालसा कॉलेज के बाहर दो छात्र गुटों के बीच झड़प के बाद फायरिंग हो गई, जिसमें दो लोगों को गोली लग गई, जिसमें से एक की मौत हो गई।

Khalsa College

पंजाब में अपराध बढ़ता जा रहा है। अब बुधवार को अमृतसर के खालसा कॉलेज के छात्रों के बीच झड़प हो गई। सूत्रों के मुताबिक कॉलेज के गेट के बाहर दो छात्रों के ग्रुप में तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद एक गुट ने फायरिंग कर दी, इस घटना के दौरान दो लोगों को गोली लगी, जिसमें से एक ने दम तोड़ दिया।

वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि कॉलेज के बाहर दो गुटों के बीच झड़प के दौरान फायरिंग हुई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने झगड़े को किसी भी तरह से गैंगवार से इनकार किया है। इधर, एडीसीपी गुरमीत सिंह विर्क ने बताया कि छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। एक की मौत हो गई है और दूसरा घायल हो गया है। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के पीछे कोई गैंगस्टर एंगल नहीं है।

वहीं झगड़े की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो घायलों को छोड़कर छात्र मौके से फरार हो गए। पुलिस झड़प में शामिल छात्रों की पहचान करने में जुटी है। साथ कॉलेज के छात्र हथियार कैसे हासिल कर पाए, इसकी भी जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के पीछे इस झगड़े की वजह लड़की की फोटो को बताया जा रहा है।

मीडिया से बात करते हुए डीसीपी अमृतसर रशपाल सिंह ने खुलासा किया कि लड़ाई कथित तौर पर एक लड़की की तस्वीर को लेकर हुई थी। उन्होंने आगे कहा कि घटना की सही जानकारी के लिए और तथ्यों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+