गांवों को आधुनिक विकास केंद्रों में बदलें; पंचों के शपथ ग्रहण समारोह में बोले CM भगवंत मान
Punjab News: हाली ही में पंजाब में सरपंचों को शपथ दिलाई गई थी। मंगलवार को पंजाब में जिला स्तर पर समारोहों आयोजित कर 81,808 पंचों को शपथ दिलाई गई। ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को उचित प्रबंधन करने निर्देश दिए हैं। विभाग ने कहा है कि 8 नवंबर को सरपंचों के शपथ के लिए जिस तरह के समारोह का आयोजन किया गया था, पंचों के लिए भी वैसा ही समारोह आयोजित किया जाना चाहिए।
नवनिर्वाचित पंचों को संगरूर व मालेरकोटला में आयोजित समारोह के दौरान शपथ दिलाई गई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वयं आकर पंचों को शपथ दिलाई, वहीं मालेरकोटला में कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने 1186 पंचों को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत सीएम भगवंत मान ने पंचों को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने नई चुनी गई पंचायतों से अपील की कि वे अपने गांवों को आधुनिक विकास केंद्रों में बदलें। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंचायतों को अपने गांवों के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर बांटना चाहिए ताकि राज्य सरकार काम शुरू करवा सके। पंचायतें गांवों के समग्र विकास के लिए प्रस्ताव पारित करें जिसके लिए राज्य सरकार उनके हर प्रयास में सहयोग करेगी। ग्राम पंचायतें लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला होती हैं और नए चुने पंचों को पद की शपथ दिलाना ऐतिहासिक अवसर है।
वहीं, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर गोयल ने जालंधर में नवनिर्वाचित 5443 पंचों को शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस कदम से लोगों के बीच आपसी भाईचारा मजबूत होगा। पंजाब सरकार ने पंचायत चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने में एक नई मिसाल कायम की है, क्योंकि यह पंचायत चुनाव गांवों को राजनीतिक गुटों से दूर रखने के लिए राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्ह बिना करवाई गई। मान सरकार पार्दर्शिता कायम रखने के प्रति प्रतिबद्ध है।












Click it and Unblock the Notifications