पंजाब: 'चुनावी मौसम' में बड़ी साजिश नाकाम, एक टिफिन बम और 4 ग्रेनेड बरामद
नई दिल्ली, 3 नवंबर: पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की, जहां एक टिफिन बम और चार हैंड ग्रेनेड बरामद हुए। अभी तक इस मामले में शामिल किसी बदमाश या आतंकी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई, लेकिन पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं। साथ ही आसपास के जिलों में भी अलर्ट घोषित किया गया है। अभी दो दिन पहले गुरदासपुर में ही आरडीएक्स बरामद हुआ था।

जानकारी के मुताबिक पंजाब के गुरदासपुर जिले के सलेमपुर एरियन रोड क्षेत्र में घास से ढका पीले रंग का बैग मिला। जब पुलिस ने उसकी जांच की तो वो हैरान रह गए। उसमें एक टिफिन बम और चार जिंदा हैंड ग्रेनेड थे। पुलिस ने उसको वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आसपास के इलाके को घेरकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
एक किलो आरडीएक्स हुआ बरामद
आपको बता दें कि अभी हाल ही में गुरदासपुर में हाल ही में युवक को गिरफ्तार किया गया था, जिसके पास से एक किलो आरडीएक्स बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक स्मगलरों के जरिए उसने आरडीएक्स मंगवाई थी, लेकिन अभी कारण का पता नहीं चल पाया है। हो सकता है कि उसने कहीं धमाका करने या फिर किसी गिरोह के लिए उसे मंगवाया हो। उससे पूछताछ करके उसके साथियों का भी पता चलाया जा रहा है।
पाक सीमा से सटा है गुरदासपुर
पंजाब का गुरदासपुर जिला पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ है। जिस वजह से आए दिन वहां से हथियार, ड्रग्स, नशीली दवाएं आदि बरामद होती रहती हैं। सीमा के दोनों ओर बड़ी संख्या में तस्कर सक्रिय है। हालांकि पुलिस और बीएसएफ की सख्ती के चलते ज्यादातर वारदातें समय से पहले नाकाम हो जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications