हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब बॉर्डर पर बड़ा एक्शन, हजारों लीटर शराब बरामद, 1 गिरफ्तार

punjab himachal border news: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब और हिमाचल दोनों राज्यों के बॉर्डर के रास्ते शराब तस्करी हो रही है। आज श्री कीरतपुर साहिब थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कामयाबी पाई। पुलिस ने हजारों लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर ली। मौके से उक्त वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

Thousands of liters of liquor recovered from Punjab Himachal border area, vehicle driver in police custody

पुलिस की कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस थाना श्री कीरतपुर साहिब के एस.एच.ओ. सब इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि, उनकी पुलिस पार्टी ए.एस.आई. सुरिंदर सिंह के नेतृत्व में अंब वाला चौक श्री कीरतरपुर साहिब में नाकाबंदी किए हुए थे। उन्हें पता चला कि एक बुलेरो-पिकअप शराब से भरी हुई है और उनकी ओर ही आ रही है। जिसके बाद ए.एस.आई. सुरिंदर सिंह, ए.एस.आई. राम कुमार सिपाही सिमरनजीत सिंह व होमगार्ड कर्मचारी रोशन लाल पातालपुरी चौक पर जा पहुंचे। उन्होंने पिकअप नंबर- पी.बी. 11 बीएफ 6285, जिसका चालक दलजीत सिंह पुत्र प्रकाश सिंह ग्राम भरतगढ़ निवासी था, उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर 99 पेटी मैकडॉवेल की और 34 पेटी रॉयल स्टैग बरामद हुए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, उक्त चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Thousands of liters of liquor recovered from Punjab Himachal border area, vehicle driver held

जिस शख्स की गिरफ्तारी हुई है, उसका नाम दलजीत सिंह है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वो शराब नोनू भल्ला भरतगढ़ द्वारा हिमाचल प्रदेश भेजी गई थी। उसने कहा कि मोनू भल्ला की गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा कि यह शराब हिमाचल प्रदेश के किस जिले में जानी थी। पंजाब पुलिस के मुताबिक, जो शराब बरामद की गई है, उसे हिमाचल चुनाव के मद्देनजर इस्तेमाल किया जाना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+