'MSP लागू करो': पंजाब चुनाव से पहले किसानों ने दिखाया दम, मंडी में गांव-कस्‍बों से उमड़े हजारों

बरनाला। किसान आंदोलन समाप्‍त होने के बाद पंजाब के किसान फिर एमएसपी (यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य) की मांग कर रहे हैं। इसके लिए भारतीय किसान यूनियन डकौंदा द्वारा प्रदेशभर से हजारों किसानों को बरनाला की अनाज मंडी बुलाया। अलग-अलग गांव-कस्‍बों से लगभग 20 हजार लोग बरनाला की जुझार रैली में हिस्‍सा लेने पहुंचे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के प्रमुख बूटा सिंह और मनजीत धनेर ने किसानों को संबोधित किया।

 farmers gathering

भारतीय किसान यूनियन के नेता मनजीत धनेर ने कहा कि, "अगर किसानों की आर्थिक हालत सुधरती है तो देश में सभी को इसका फायदा होगा। देश आगे बढ़ेगा। इसलिए सरकार, एमएसपी लागू कर दे।" वहीं, बूटा सिंह बोले कि, "आज जो जनसैलाब उमड़ा है.. यह हम किसान भाइयों की एकजुटता का संदेश है। उन्‍होंने कहा कि, सरकार जो काले कानून लेकर आई थी, वो रद्द करने ही पड़े। उन कृषि कानून की वापसी किसानों की जीत साबित हुई, लेकिन अभी हमारा संघर्ष जारी रहेगा।"

 farmers gathering

भाकियू नेता बोले, "किसानों द्वारा उपजाई जा रही सभी फसलों पर एमएसपी लागू करवाना है भाइयो..। और, सरकारी खरीद भी निश्चित करवाना है..ये ही किसानों की लड़ाई है, सरकार समझ ले। यदि किसानों की आर्थिक हालत सुधरेगी तो सभी को लाभ होगा।'
इस दौरान बूटा सिंह और मनजीत धनेर ने कहा कि, हमारे यहां एमएसपी नहीं, इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार दोनों की सोच एक जैसी थी। उन्होंने कहा कि, कारपोरेट घराने दोनों सरकारों को फंडिंग करते हैं और चलाते हैं। और, सरकारें, किसानों-मजदूरों व कर्मचारियों का शोषण करती हैं।

thousands farmers gathering barnala anaj mandi punjab, demand for MSP

हजारों की तादाद में एकत्रित हुए लोगों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। उन्‍होंने कहा कि, सरकार को हमारी मांग माननी हो होंगी।' इस दौरान लोगों ने कृषि आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को भी श्रद्धांजलि दी। हालांकि, भीड़ में काफी लोग बिना मास्‍क के नजर आए और सोशल डिस्‍टेंसिंग भी फॉलो नहीं की। माना जा रहा है कि, इस जमावाड़े का पंजाब चुनाव पर असर पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+