Election Special: पंजाब के ये 6 चर्चित नेता इतने प्रॉपर्टी के हैं मालिक, पहले के मुक़ाबले संपत्ति बढ़ी या घटी
पंजाब में कई दिग्गज नेताओं में कई हस्तियों के नाम शामिल है। आज हम आपको छह राजनेताओं के बारें में बताने जा रहे हैं।
चंडीगढ़, 2 फरवरी 2022। पंजाब में कई दिग्गज नेताओं में कई हस्तियों के नाम शामिल है। आज हम आपको छह राजनेताओं के बारें में बताने जा रहे हैं। जिनकी संपत्ती पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले बढ़ी है या फिर घटी है। इन 6 नेताओं में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ( पंजाब लोक कांग्रेस), शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवांत, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल है। आईए जानते हैं 2017 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इनकी संपत्ति में इज़ाफ़ा हुआ है या फिर संपत्ती घटी है। मौजूदा समय में इनकी कितनी चल-अचल संपत्ति है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह की संपत्ति
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की संपत्ति के बारे में बात की जाए तो पिछले पांच सालों में कैप्टन ज्यादा अमीर हो गए हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह की अचल संपत्ति में 35 करोड़ का पटियाला में न्यू मोती बाग पैलेस,12 करोड़ 50 लाख की कीमत का मोहाली के सिसवां स्थित फार्म हाउस इसके साथ ही पंजाब समेत दूसरे राज्यों में करोड़ों रुपये की खेती की ज़मीन है। उनके पास करीब 52 करोड़ 92 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में उनके और उनकी पत्नी प्रीनीत कौर दोनो को मिलाकर करीब 48 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति थी। ग़ौरतलब है कि इसके बावजूद कैप्टन अमरिंदर सिंह पर 24 लाख 53 हजार 369 रुपये के क़र्ज़ का बोझ भी है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह के हलफनामे में चल संपत्ति में 50 हजार रुपये कैश 55 लाख 22 हजार 640 रुपये के बैंक डिपॉजिट, 47 लाख 59 हजार 600 रुपये के बांड, शेयर और म्यूचुअल फंड में निवेश है। 51 लाख 68 हजार 113 रुपये के जेवरात हैं। इस हिसाब से कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास कुल चल संपत्ति 3 करोड़ 55 लाख है।

सुखबीर सिंह बादल की संपत्ति
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की संपत्ति की बात की जाए तो चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास 51.21 करोड़ जबकि उनकी पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर के पास 71.56 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। सुखबीर बादल के पास 95.82 लाख रुपये के घोड़े, 3 लाख रुपये के 2 हथियार और 52.95 करोड़ रुपये हैं। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के पास कोई कार नहीं है लेकिन 2.38 लाख रुपये के दो ट्रैक्टर उनके नाम पर हैं। इसके साथ ही उनके पास नौ लाख रुपये के सोने के आभूषण हैं। वहीं सुखबीर बादल के पास मुक्तसर, लुधियाना, जालंधर, सिरसा (हरियाणा) और गंगानगर (राजस्थान) में कृषि और गैर-कृषि भूमि के अलावा व्यावसायिक संपत्ति भी है। उनके नाम पर चंडीगढ़ के सेक्टर नौ में 2225 वर्ग गज आवास 23.72 करोड़ रुपये का है। उनपर बैंक लोन समेत कुल 37.62 करोड़ रुपये का क़र्ज़ है।

बिक्रम सिंह मजीठिया की संपत्ति
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की संपत्ति की बात की जाए तो वह कुल 11.83 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक है। जिसमे चल संपत्ति 6.48 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 5.35 करोड़ रुपये की है। 2020-21 में उनकी आय सिर्फ छह लाख रुपये रही जबकि 2017 के चुनावों में उन्होंने अपनी आय 28 लाख रुपये के करीब बताई थी। वही 2.16 लाख रुपये कृषि से और 93.95 लाख अन्य स्रोत से दर्शाया था। ग़ौरतलब है कि साल 2017 के नामांकन पत्र में बिक्रम सिंह मजीठिया ने हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल के मालिक थे लेकिन इस बार के हलफनामें में उसका ज़िक्र नहीं है। वहीं 2017 के नामांकन पत्र में उनकी पत्नी के पास एक स्कॉर्पियो कार थी जबकी इस बार मारुति जिप्सी कार, एंडेवर के अलावा एक एक्टिवा भी है। वहीं बिक्रम सिंह मजीठिया के पास कोई गाड़ी नहीं है।

भगवंत मान की संपत्ति
आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान की संपत्ति की बात की जाए तो हलफनामे के मुताबिक उनके पास 1.97 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। दो टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी 27 लाख रुपये मूल्य की और 1.49 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति है। संगरूर में 1.12 करोड रुपये की खेती लायक ज़मीन है, जबकि 37 लाख रुपये मूल्य की व्यावसायिक संपत्ति पटियाला में है। साल 2020-21 के दौरान भगवंत मान की कुल कमाई 18.34 लाख रुपये थी। गौरतलब है कि हलफ़नामे के मुताबिक उनके पास आवासीय संपत्ति नहीं है। वहीं साढ़े 5 लाख रुपये 95 ग्राम जेवरात और 20 हजार रुपये की बंदूक है।

चरणजीत सिंह चन्नी की सपंत्ति
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सपंत्ति की बात की जाए तो हलफनामें के 9.44 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 32.57 लाख रुपये की एक एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर है और उनकी पत्नी के पास दो गाडियां हैं जिनकी कीमत 45.99 लाख रुपये है। चरणजीत सिंह चन्नी के पास 2.62 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। इसके साथ ही उनकी पत्नी के पास 6.82 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। वहीं चन्नी और उनकी पत्नी पर कार ऋण समेत कुल 88.35 लाख रुपये देनदारी है। साल 2020-21 में चरणजीत सिंह चन्नी की कुल आय 27.84 लाख रुपये थी।

नवजोत सिंह सिद्धू की संपत्ति
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की संपत्ति बात की जाए को 2017 पंजाब विधानसभा चुनाव के हलफनामे में उनके पास कुल 45 करोड़ 90 लाख 98 हजार 908 रुपए की संपत्ति थी। वहीं इस बार के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 44.63 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। हलफनामे के मुताबिक सिद्धू और उनकी पत्नी नाम 3.28 करोड़ रुपये और 41.35 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। साल 2020-21 में सिद्धू की कुल आय 22.58 लाख रुपये थी। सिद्धू की चल संपत्तियों में 1.19 करोड़ रुपये की दो टोयोटा लैंड क्रूजर, 11.43 लाख रुपये की एक टोयोटा फॉर्च्यूनर, 30 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 44 लाख रुपये की घड़ियां हैं। वहीं उनकी पत्नी के पास 70 लाख रुपये के गहने हैं। ग़ौरतलब है कि सिद्धू के पास खेती की ज़मीन नहीं है, लेकिन पटियाला में छह शोरूम है। इसके साथ ही पटियाला के पैतृक आवास को भी 1.44 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। 34 करोड़ रुपये के करीब अमृतसर में आवासीय संपत्ति की भी जानकारी दी है।
ये भी पढ़ें: Election Special: पंजाब के CM उम्मीदवारों में कौन है सबसे ज़्यादा दमदार, जानिए खूबियां और ख़ामियां












Click it and Unblock the Notifications