लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में नहीं होगी कोई फेरबदल, सीएम भगवंत मान ने जानें क्या कहा?
पंजाब में लोकसभा चुनाव में आम आदम पार्टी को मिली करारी हार के बाद पंजाब मंत्रीमंडल में भारी फेरबदल की खबरों के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान न साफ कर दिया है कि पंजाब सरकार के मंत्रीमंडल में कोई फेरबदल नहीं होगी।
ये बयान पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात के बाद दिया । भगवंत मान ने बुधवार को तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब बीस मिनट तक चली। इस दौरान आप महासचिव संदीप पाठक और सुनीता केजरीवाल भी मौजूद थे।

इसके बाद आम आदमी पार्टी ने कहा कि पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल नहीं होगा। आप महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने इसकी पुष्टि की। भगवंत मान भी चुनावी हार का जायजा लेने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार बैठकें कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री मान विधायकों, नेताओं और उम्मीदवारों के साथ हार के कारणों पर चर्चा कर रहे हैं। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने भी विधायकों के साथ बैठक की। पाठक की अगुवाई में मोहाली में 15 विधायकों के साथ बैठक हुई। बैठक में गुरप्रीत सिंह बनवाली, देविंदर सिंह लाडी ढोस, हरमीत सिंह पठानमाजरा, अशोक पराशर पप्पी, दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, वीरेंद्र गोयल, रवजोत सिंह और अमृतसर सेंट्रल के विधायक अजय गुप्ता शामिल थे।
बैठक में नशे जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई और भविष्य की रणनीति तैयार की गई। अजय गुप्ता ने पहले भी सरकार पर सवाल उठाए थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपने बयान वापस ले लिए। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
लोकसभा चुनाव में आप को 13 में से सिर्फ 3 सीटें मिलीं। जीतने वालों में संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर, आनंदपुर साहिब से मलविंदर कंग और होशियारपुर से राजकुमार चब्बेवाल शामिल थे। चार मंत्री और तीन विधायकों को हार का सामना करना पड़ा।
वहीं 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आप ने 117 में से 92 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। उनका वोट शेयर करीब 46 प्रतिशत था, जो अब घटकर 26 प्रतिशत रह गया है। कांग्रेस आप से आगे निकल गई है, जबकि भाजपा के पास करीब 19 प्रतिशत वोट शेयर है।












Click it and Unblock the Notifications