पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे से तय होगा राज्यसभा चुनाव का रुख, 10 मार्च का सभी को इंतज़ार
पंजाब में विधानसभा चुनाव के बाद अब राज्यसभा इलेक्शन की तैयारी की जा रही है। राज्यासभा चुनाव का रुख पंजाब के विधानसभा चुनाव के नतीजे करने वाले हैं
चंडीगढ़, 26 फरवरी 2022। पंजाब में विधानसभा चुनाव के बाद अब राज्यसभा इलेक्शन की तैयारी की जा रही है। राज्यासभा चुनाव का रुख पंजाब के विधानसभा चुनाव के नतीजे करने वाले हैं, इसलिए सभी को मतदान के बाद अब चुनाव के नतीजों के लिए 10 मार्च का इंतजार है। अप्रैल महीने में पंजाब में राज्यसभा के चुनाव अप्रैल होने वाले हैं। पंजाब से राज्यसभा में हर 6 साल में सांसद भेजे जाते हैं।10 अप्रैल को संसद के उच्च सदन में पंजाब के सात सदस्यों में से पांच का कार्यकाल ख़त्म होने वाला है। इसलिए अप्रैल में ही राज्यसभा चुनाव होने की उम्मीद जताई जा रही है।

अप्रैल में हो रहा है 5 सदस्यों का कार्यकाल ख़त्म
संसद के उच्च सदन में सात सदस्यों में से पांच का कार्यकाल खत्म होने वाले में भारतीय जनता पार्टी के श्वेत मलिक, कांग्रेस से प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह दुल्लो का नाम शामिल है। वहीं शिरोमणि अकाली दल से नरेश गुजराल और सुखदेव सिंह ढींडसा शिरोमणि अकाली दल के प्रतिनिधि के तौर पर चुने गए थे। लेकिन अब उन्होंने शिअद को अलविदा कहते हुए शिरोमणि अकाली दल संयुक्त का गठन कर लिया है। इसके साथ पंजाब के दौ और राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल जुलाई में ख़त्म होने वाला है। इसमे कांग्रेस के अंबिका सोनी और शिरोमणि अकाली दल के बलविंदर सिंह भुंदर का नाम शामिल है।
पंजाब विधानसभा ने शुरू की चुनावी प्रक्रिया
चुनाव आयोग के निर्देशों पर पंजाब विधानसभा ने चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही चुनाव आयोग को रिटर्निंग ऑफिसर और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर के नाम भेज दिए गए हैं। विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद अधिसूचना जारी कर राज्यसभा चुनाव कराए जाएंगे। आपको बता दें कि हर दो साल में राज्यसभा के एक तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त होते हैं। गौरतलब है कि पंजाब में 1985 से 1992 के बीच राष्ट्रपति शासन लगने के दौरान दो साल में अपना प्रतिनिधित्व भेजने का मौका नहीं मिला। 1992 में पंजाब के सभी प्रतिनिधियों को उच्च सदन में भेजा गया था। 1992 के बाद से हर 6 साल में राज्यसभा के चुनाव होते आ रहे हैं, इसके साथ ही एक साल में ही सभी सदस्य चुने जाते रहे हैं।
2016 में हुआ था राज्यसभा चुनाव
पंजाब मे इससे पहले 2016 में राज्यसभा चुनाव हुआ, अब छह सालों के बाद पंजाब अपने प्रतिनिधियों को राज्यसभा (अपर हाउस) भेजेगा। आपको बता दें कि राज्यसभा के लिए निवर्तमान विधानसभा को किसी भी सदस्य को चुनने का मौका नहीं मिला है। हालांकि विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने चुनाव में भाग लिया लेकिन आम आदमी पार्टी के विधायकों को अपने पहले कार्यकाल में वोट देने का मौका नहीं मिला है, क्योंकि आम आदमी पार्टी पहली बार 2017 में विधानसभा में दाख़िल हुई थी।
ये भी पढ़ें: पंजाब: पार्टी विरोधी कार्य के बावजूद कांग्रेस क्यों नहीं कर रही कार्रवाई, किस बात का सता रहा डर ?












Click it and Unblock the Notifications