पंजाब में शुरू हुआ केंद्र सरकार के बिजली संशोधन बिल का विरोध, कहा- इसे पास न किया जाए
अबोहर। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बिजली संशोधन बिल-2020 का पंजाब में विरोध होने लगा है। इसका आल इंडिया इलेक्ट्रिक सिटी फेडरेशन समेत कई संगठन विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में अबोहर में भी कर्मियों का प्रदर्शन हो रहा है। यहां सब डिविजन नं 1, 2, 3 व खुईयां सरवर के समस्त टैक्नीकल व जूनियर इंजीनियरों ने रोष धरना देते हुए बिजली संशोधन बिल 2020 की कॉपियां जलाई हैं। उनका कहना है कि, वे ऐसा बिल नहीं चाहते। सरकार उसे फौरन वापस ले।

नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी और इंजीनियर्स द्वारा किए फैसले अनुसार पावर काॅरपोरेशन के समूह संगठनों के नेताओं और वर्करों ने भी बिल पर आपत्ति जताई। अबोहर में वर्करों ने मंडल कार्यालय फाजिल्का के गेट के समक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि, नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी और इंजीनियर्स द्वारा किए फैसले अनुसार सारे हिंदुस्तान के बिजली कर्मचारियों के साथ बिजली संशोधन बिल 2022 जो आज संसद में पेश होने जा रहा है, के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि, केंद्र सरकार द्वारा बिजली संशोधन बिल 2022 पास करके निजी कारपोरेट घरानों को सीधा लाभ देने जा रही है। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने यह चेतावनी भी दी कि विधानसभा में बिजली संशोधन बिल 2020 पास न किया जाए। अगर बिल पास किया गया तो आने वाले समय में और तेज विरोध-प्रदर्शन होंगे।












Click it and Unblock the Notifications