दर्शन करके लौट रहे तीर्थयात्रियों के साथ हुआ खौफनाक हादसा, एक गलती से हुई 10 की मौत

Punjab news, होशियारपुर। हिमाचल से तीर्थयात्रा कर पंजाब वापिस लौट रहे एक परिवार के दस लोगों की जान चली गई। होशियारपुर के पास जीप पलटने से 10 की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों में दो बच्चे, तीन महिलाएं व पांच पुरुष शामिल हैं। जीप सवार सभी लोग आपस में रिश्तेदार ही हैं। मृतकों के गांव दसुआ के उस्मान शहीद में मातम पसर गया। मृतकों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।

मंदिर दर्शन के लिए गए थे हिमाचल

मंदिर दर्शन के लिए गए थे हिमाचल

मिली जानकारी के मुताबिक यह लोग जीप में सवार होकर हिमाचल में बाबा बालकनाथ मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद वापस लौट रही जीप जब होशियारपुर के बाहरी इलाके रिंग रोड पर पुलिस का नाका लगा हुआ था, जिसे देखकर चालक घबरा गया। जीप आवेरलोड थी, ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे संतुलन बिगड़ा और जीप एक रिक्शा को चकनाचूर करते पेड़ से टकरा गई।

10 लोगों की मौत, 12 घायल

10 लोगों की मौत, 12 घायल

हादसा इतना भयानक था कि जीप के परखच्चे उड़ गए और कुछ लोग तो सड़क पर घसीटते हुए गिर गए। इस दर्दनाक हादसे में दस लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हैं। गुरुवार शाम हादसे की खबर फैलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही डीसी होशियारपुर ईशा कालिया, एसडीएम होशियारपुर मेजर अमित सरीन, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, आप के प्रत्याशी डॉ. रवजोत सिंह मौके पर पहुंच गए और घायलों का कुशलक्षेम पूछा।

मरने वालों के नाम

मरने वालों के नाम

दर्दनाक हादसे में इन लोगों की गई जान- खुशी (08), नूर (05), सीता (40), विशाल उर्फ बाबा (17), कमलजीत (39), परमजीत कौर (33), ममता (23), शालू (20), जतिंदर कुमार (35), रीना (27)।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+