पंजाब की झांकी: सीएम मान का बीजेपी पर हमला, बोले- झूठे आरोप लगा रहे हैं भाजपा अध्यक्ष जाखड़

पंजाब में गणतंत्र दिवस के लिए प्रस्तावित झांकी को अनुमति ना मिलने के बाद राज्य में आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने सामने हैं। दोनों दलों को नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आरोप लगाया है कि प्रस्तावित झांकी में आम आदमी पार्टी नेताओं की तस्वीर थी। वहीं सीएम मान ने बीजेपी अध्यक्ष को उनके आरोपों को साबित करने की चुनौती दी है। सीएम मान ने कहा है कि अगर बीजेपी अध्यक्ष अपने आरोपों को साबित नहीं कर पाते तो उन्हें पंजाब छोड़ देना चाहिए।

 CM Mann for Tableau of Punjab

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब की झांकी को लेकर बीजेपी की ओर लगाए जा आरोपों को लेकर तीखा हमला बोला। सीएम ने कहा कि पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ झूठ बोल रहे हैं। शुक्रवार को सीएम भगवंत मान लुधियाना सर्किट हाउस में विकास प्रोजेक्टों पर अफसरों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान पंजाब की प्रस्तावित झांकी को लेकर सरकार पर लग रहे आरोपों को गलत बताया। सीएम ने कहा कि बीजेपी गलत तरीके से इसे प्रसारित कर रही है।

सीए मान ने बीजेपी नेता को चुनौती देते हुए कहा, " अगर बीजेपी अध्यक्ष ये साबिक कर दें कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंजाब की प्रस्तावित झांकी में उनकी या अरविंद केजरीवाल की फोटो थी, तो वह राजनीति छोड़ देंगे। लेकन अगर जाखड़ साबित नहीं कर पाते हैं तो वह फिर उन्हें पंजाब में वापस नहीं लौटना चाहिए।"

वहीं दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गणतंत्र दिवस समारोह में दिल्ली की झांकी को शामिल करने की स्वीकृति नहीं मिलने को दुर्भावना से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की झांकी को केंद्र सरकार बार-बार रद्द कर देती है। उन्होंने कहा कि झांकी की थीम केंद्र सरकार देती है। केंद्र सरकार ने इस बार दिल्ली की झांकी की थीम 'विकसित भारत' दी थी। केंद्र के सुझाव पर झांकी में कुछ बदलाव भी किए गए थे। यदि कुछ और सुझाव दिए जाते तो उसमें भी बदलाव किया जाता। झांकी में दिल्ली के स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिक के मॉडल को दिखाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+