पंजाब: विपक्ष की आवाज दबाने के लिए तानाशाह सरकार आप नेताओं को जेल में कर रही बंद, बोले CM भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक न्यूज चैनल से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि तानाशाह सरकार नहीं चाहती कि कोई उनके खिलाफ बोले। इसलिए उन्होंने आवाज दबाने की कोशिश की है।

सीएम मान ने कहा कि आवाज दबाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। लेकिन जनता उनकी हरकतों को अच्छी तरह जानती है। जनता से कुछ छिपा नहीं है। जनता सब जानती है कि कैसे दिल्ली के चार बड़े नेताओं को जेल में बंद कर दिया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने विपक्ष की आवाज दबाने के लिए अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह को जेल में बंद कर दिया। बहुत मुश्किल से संजय सिंह को बेल मिली।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब इस बार भी हीरो बनेगा। इस बार 13-0 सीटों से हम जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आमदी पार्टी की सुनामी आ गई है। विपक्ष इस बार सुनामी में उड़ जाएगा। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। अभी सात चरणों का मतदान बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पंजाब में इस बार 1 जून को वोटिंग होगी। भगवंत मान सरकार ने सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें- 'पंजाब के हक के लिए केंद्र से अकेले लड़ रहा हूं, मुझे 13 हाथ और चाहिए', बोले सीएम भगवंत मान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+