'पंजाब के हक के लिए केंद्र से अकेले लड़ रहा हूं, मुझे 13 हाथ और चाहिए', बोले सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि शाहपुर कंडी के पास 206 मेगावाट का बांध तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही किसानों को खेती के लिए नहर का पानी पहुंचाने के लिए एक नई नहर का निर्माण किया जाएगा। हम आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी, वायु और पानी को बचाने के मिशन पर हैं।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि मैं पंजाब के हक के लिए केंद्र से अकेले लड़ रहा हूं। अब मुझे आपकी मदद चाहिए। मुझे 13 हाथ और दो। हम भागने वालों या थकने वालों में से नहीं हैं, हम अपना हक दिखा कर रहेंगे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। अभी सात चरणों का मतदान बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पंजाब में इस बार 1 जून को वोटिंग होगी। भगवंत मान सरकार ने सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है।












Click it and Unblock the Notifications