सुखबीर सिंह बादल ने SAD से निकाले आठ दिग्गज नेता, सीएम भगवंत मान ने बताया इसे ड्रामा

Shiromani Akali Dal Expelled 8 Leaders: पंजाब की प्रमुख विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने अपनी पार्टी के 8 दिग्गज नेताओं को निष्‍काषित कर दिया है। इस नेताओं को पार्टी विरोधी गतितिविधयों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए SAD से बाहर निकाला गया है। जिसके बाद पंजाब में जमकर सियासी मचा हुआ है।

सुखविंदर सिंह बादल द्वारा SAD से नेताओें को निकाले जाने पर पंजाब के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने तंज कसते हुए इसे बादल का ड्रामा करार दिया है।

cm maan

पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा "सुखबीर सिंह बादल ने अपनी पार्टी के लिए ड्रामा किया। 25 साल तक सुखबीर सिंह बादल ने जालंधर विधानसभा चुनाव में बीएसपी की मदद की और 731 वोट हासिल किए और शिरोमणि अकाली दल को 1400 वोट मिले। नेताओं पर आरोप लगाकर उन्‍हें पार्टी से निकालना उनके द्वारा अपनी पार्टी के लिए किया गया ड्रामा है।

अकाली दल प्रमुख के खिलाफ की थी बगावत

बता दें जिन नेताओं को पार्टी से निकाला गया है उन्‍होंने अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ बगावत की थी। जिसके बाद शिरोमणि अकाली दल अनुशासन समिति साजिश के तहत पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते आठ वरिष्‍ठ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है।

जानें अकाली दल ने किन आठ नेताओं को निकाला

बता दें लोकसभा चुनाव 2024 में अकाली दल की खराब परफार्मेंस रही जिसके बाद पार्टी प्रमुख के खिलाफ विद्रोह शुरू हो गया। बादल के खिलाफ विद्रोह करने वालों मेंं
पूर्व मंत्री चंदूमाजरा कौर वडाला और मलूका, ढींडसा, सुरजीत सिंह रखड़ा, सरवन सिंह फिल्लौर और सुच्चा सिंह छोटेपुर शामिल थे। जिन्‍हें अकाली दल ने पार्टी से निष्‍काषित कर दिया है।

कटारिया के राज्‍यपाल बनने पर खुश हुए सीएम भगवंत मान

ये बात मुख्‍यमंत्री भगवंत मान पंजाब के नवनियुक्‍त राज्‍यपाल गुलाब चंद कटारिया के शपथ ग्रहण समारोह से बाहर निकलते हुए कही। उन्‍होंने राज्‍यपाल की तारीफ भी की और कहा गुलाब चंद कटारिया बहुत अनुभवी हैं।" वह आठ बार विधायक रहे हैं और एमपी भी रह चुके हैं। मान ने कहा वो अनुभवी है और मुझे लगता है कि वह पंजाब के लिए बहुत योग्य नेता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+