सुखबीर सिंह बादल ने नवजोत सिंह सिद्धू को बताया मिसगाइडेड मिसाइल, बोले- आप प्लीज मुंबई चले जाइए

चंडीगढ़, 29 सितंबर। पंजाब की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रही अंतर्कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जिस तरह से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया उसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर पार्टी के भीतर हलचल मचा दी। यही नहीं हालात कांग्रेस के लिए और भी मुश्किल होते जा रहे हैं, सिद्धू के समर्थन में एक-एक करके कई नेता लगातार इस्तीफा दे रहे हैं। इन सब के बीच शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सिद्धू पर निशाना साधते हुए उन्हें मिसगाइडेड मिसाइल बताया है।

Recommended Video

    Navjot Singh Sidhu के इस्तीफे के बाद Sukhbir Badal ने उन्हें बताया मिसगाइडेड मिसाइल | वनइंडिया हिंदी
    sukhbir

    सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि नवजोत सिंह सिद्धू मिसगाइडेड मिसाइल हैं जिसे यह नहीं पता है कि यह कहां जाएगी और किसी मारेगी। पहले उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को बर्बाद किया, फिर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने और पार्टी को ही साफ कर दिया। मैंने पहले ही चेताया था कि सिद्धू किस तरह के आदमी हैं। पंजाब में हर बच्चा यह जानता है कि वह किस तरह के व्यक्ति हैं। वह अहंकारी व्यक्ति हैं, अगर पंजाब को बचाना है तो मैं सिद्धू साहब से अपील करता हूं कि वह मुंबई चले जाएं।

    बता दें कि सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब के संकट को सुलझाने के लिए कांग्रेस हाई कमान ने सक्रियता बढ़ा दी है। लगातार शीर्ष नेतृत्व सिद्धू को मनाने की कोशिश कर रहा है और अभी तक उनके इस्तीफे को भी स्वीकार नहीं किया गया है। दरअसल सिद्धू खुद को पंजाब के मुख्यमंत्री पद का दावेदार मानते हैं। लेकिन जिस तह से चन्नी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया और सुखजिंदर सिंह रंधावा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया उससे सिद्धू खुश नहीं हैं। रंधावा और सिद्धू दोनों ही जाट हैं, ऐसे में रंधावा के उपमुख्यमंत्री बननने से सिद्धू खुद के लिए इसे खतरा मान रहे हैं। यही नहीं चन्नी के कैबिनेट विस्तार में भी सिद्धू को खास दखल नहीं दे सके। माना जा रहा है कि इन सभी वजहों से सिद्धू ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि सिद्धू का कहना है कि वह कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर काम करते रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+