पंजाब में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का औचक निरीक्षण, दो अध्यापक सस्पेंड
दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी सरकारी स्कूलों की हालत को सुधारने के लिए आम आदमी पार्टी सरकार बड़े कदम उठा रही है। पंजाब में सरकारी स्कूलों को सुधारने के लिए दिल्ली की तर्ज पर फैसले लिए जा रहे हैँ ,जिससे कि बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया कराई जा सके।
पंजाब सरकार में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस गुरुवार को चंडीगढ़ के एक सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में कई तरह की गड़बड़ी पाई गई। इस स्कूल की बिल्डिंग काफी जर्जर है, साथ ही बच्चों को अच्छी शिक्षा भी मुहैया नहीं कराई जा रही है।

स्कूल की हालत को देखने के बाद शिक्षा मंत्री ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया और उनकी जगह दो नए शिक्षकों की तैनाती का आदेश दिया। गौर करने वाली बात है कि दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी आम आदमी पार्टी सरकार स्कूलों में क्रांतिकारी बदलाव लाने का काम कर रही है।
स्कूलों का औचक निरीक्षण करने खुद शिक्षा मंत्री कहीं भी पहुंच जाती हैं। चंडीगढ़ के मसौल गांव में स्थित सरकारी स्कूल में चौथी और पांचवी कक्षा के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ना नहीं आता था। स्कूल में गंदगी देख यहां शिक्षा मंत्री ने खुद झाड़ू उठाया और सफाई करने लग गईं।
जिस स्कूल का शिक्षा मंत्री ने दौरा किया था वह चंडीगढ़ से सिर्फ 20 मिनट की दूरी पर है, यहां ना तो पीने का पानी है, नाा शौचाल और ना साफ-सफाई। साथ ही बाउंड्री वॉल भी नहीं है। यह स्कूल 1990 में बनी बिल्डिंग में चल रहा है। यह बिल्डिंग एक दिन भी उपयोग के लायक नहीं है। शिक्षा मंत्री ने एक महीने के भीतर इस स्कूल की तस्वीर को बदलने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications