19 साल की उम्र में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुआ पंजाब का बेटा, सीएम भगवंत मान ने शहादत को किया नमन

जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ में अमृतपाल सिंह ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। पंजाब के मूल निवासी 19 वर्षीय अग्निवीर सैनिक अमृतपाल सिंह की शहादत पर पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने दुख व्‍यक्त किया है। देश की रक्षा करते हुए जान न्‍यौछावर करने वाले शहीद अमृतपाल की शहादत पर सीएम मान ने सोशल मीडिया पर दुखी मन से एक संदेश लिखा है।

Bhagwant Mann

भगवंत मान ने लिखा पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में पंजाब सरकार शहीद हुए अमृतपाल के परिवार के साथ खड़ी है। शहीद अमृतपाल ने अपने पूरी निष्‍ठा और प्रतिबद्धता के साथ अपना कर्तव्‍य निभाया है।

सीएम मान ने कहा पंजाब के इस बेटे की देश के लिए दिया गया बलिदान सदैव युवाओं को प्रेरणा देता रहेगा। मान ने कहा पंजाब सरकार की नीति के अनुसार शहीद अमृतपाल के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मुख्‍यमंत्री भगवंतमान ने लिखा मानसा जिले के कोटली कलां निवासी शहीद अमृतपाल सिंह की शहादत को मैं दिल से सलाम करता हूं। महज 19 साल की उम्र में देश के लिए दी गई शहादत हमेशा या रखी जाएगी। इस कठिन समय में परिवार और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना... शहीद अमृतपाल सिंह के परिवार को सरकार द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। जय जवान।

बता दें 19 वर्षीय सैनिक अमृतपाल सिंह की ड्यूटी दौरान हुई शहादत हुई। उनकी तैनाती पिछले साल दिसंबर में अग्निवीर के तौर पर भर्ती हुई थी। 10 अक्टूबर को अमृतपाल ने ड्यूटी के दौरान देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+