सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने विभागीय अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार प्रदेश की तरक्की के लिए काम कर रही है। इसी कड़ी में बीते दिनों पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने चंडीगढ़ में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री ने विभाग द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं और पहलों के काम की समीक्षा की।

मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यप्रणाली और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान अधिकारियों ने विभाग के तहत कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी साझा की। मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बैठक में अधिकारियों से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, आशीर्वाद योजना, प्रधानमंत्री अभ्युदय योजना,आदर्श ग्राम योजना, छात्रावास संबंधी योजनाओं और डॉ. अंबेडकर भवनों की इमारतों समेत कई प्रमुख योजनाओं पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह सुनिश्चित करें कि जिलों में डॉ. अंबेडकर भवनों का उपयोग जिम और लाइब्रेरी के लिए किया जाए, ताकि उसका लाभ जनता को मिल सके।

Dr Baljit Kaur

साथ ही मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अल्पसंख्यकों के सामाजिक और आर्थिक स्तर को सुधारने पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आगे मंत्री ने कहा कि इसके लिए स्वरोजगार कार्यक्रमों के तहत कम ब्याज दर पर ऋण, एनबीसी योजना और एनएमडी कल्याण योजनाओं जैसी योजनाएं लागू की जा रही हैं और भी चीजें अमल में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+