पंजाब में सिंगल विंडो सिस्टम होगा लांच, 10 मिनट में ऑनलाइन मिलेंगे दस्तावेज : सीएम भगवंत मान
नई दिल्ली, 18 जून। पंजाब के संगरूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के CM भगवंत मान ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि CLU, टैक्स और फायर ब्रिगेड के लिए पंजाब में एक पोर्टल लॉन्च होगा। यह सिंगल-विंडो सिस्टम पर आधारित होगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इससे व्यापारियों को काफी फायदा होगा। उन्हें अनुमति के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं होगी। शुल्क का भुगतान करने के बाद 10 मिनट के भीतर सभी दस्तावेज ऑनलाइन प्राप्त हो सकेंगे।
सीएम भगवंत मान ने संगरुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल को जल्द ही शुरू किया जाएगा। सिंगल-विंडो सिस्टम पोर्टल से व्यापारियों को सीएलयू के लिए, टैक्स के लिए, फायर ब्रिगेड की अनुमति लेना आसान होगा। इस पोर्टल पर शुल्क का भुगतान के अलावा और कई सुविधाएं दी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications