सिफ्ट कौर सामरा ने 50 मीटर राइफल में जीता गोल्ड, सीएम मान ने कहा- देश और पंजाब का गौरव हैं आप
Asian Games 2023: एशियाई गेम्स में भारतीय महिलाओं ने शूटिंग में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया है। 25 मीटर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अब 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत की सिफ्ट कौर सामरा ने गोल्ड जीत लिया है। सिफ्ट कौर सामरा के गोल्ड जीतने पर पंजाब सीएम भगवंत मान ने बधाई की है।
पंजाब सीएम भगवंत मान ने बुधवार 27 सितंबर को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए लिख, फरीदकोट की मूल निवासी सिफ्ट कौर सामरा ने आज एशियाई खेलों में भारत के लिए दो पदक जीते। व्यक्तिगत रूप से 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में नए विश्व रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल...टीम वर्ग में रजत पदक।

सीएम मान ने आगे कहा कि दोनों उपलब्धियों के लिए सिफ्ट कौर सामरा को बधाई...आप देश और पंजाब का गौरव हैं। इस दौरान सीएम मान ने सिफ्ट के माता-पिता और कोच सेहबान को भी बधाई दी। आपको बता दें कि भारतीय निशानेबाज ने 50 मीटर राइफल 3पी व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया है। कौर ने 469.6 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया।
इसके साथ ही अब भारत के कुल 5 गोल्ड मेडल हो गए हैं। शूटिंग में लगातार दो गोल्ड आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिफ्ट कौर ने मेडल जीतने के अलावा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम कर दिया। उनके साथ इस फाइनल इवेंट में भारत की आशी चौकसी भी खेल रहीं थीं। हालांकि, वह उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। लेकिन, वह भी कांस्य मेडल जीतने में सफल रहीं।












Click it and Unblock the Notifications