नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार ने बढ़ाई कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुश्किलें

मालविंदर सिंह माली ने भी कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जबरदस्त हमला बोला है। मालविंदर सिंह माली ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पीएम मोदी और केन्रीय मंत्री अमित शाह का एजेंडा वह पंजाब में लागू करना चाहते हैं।

चंडीगढ़, अगस्त 13, 2021। पंजाब कांग्रेस में आपसी गुटबाज़ी थमने के नाम नहीं ले रही है। कभी पंजाब कांग्रेस के प्रधन नवजोत सिंह सिद्धू ट्वीट के ज़रिए अपने ही सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो कभी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस आला कमान से नवजोत सिंह सिद्धू की शिकायत कर रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच वार पलटवार का सिलसिला जारी है। अब वहीं नवजोत सिंह सिद्धू के बाद उनके सलाहकार ने भी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तीखा हमला बोला है।

malvinder singh mali and cm amrinder

अमरिंदर सिंह के ख़िलाफ़ सोशल मीडियो पोस्ट
नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने भी कैप्टन अमरिंदर सिंह पर ज़बरदस्त हमला बोला है। मालविंदर सिंह माली ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का एजेंडा वह पंजाब में लागू कर रहे हैं। आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में ख़ुद के लिए चार सलाहकार नियुक्त किए थे। उनमें से एक सलाहकार पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफ़ा ने नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार के पद को स्वीकार नहीं किया और अपना नाम वापस ले लिया था। मालविंदर सिंह माली भी नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकारों से एक हैं। मालविंदर सिंह माली ने में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर मुख्यमंत्री कैप्टहन अमरिंदर सिंह पर तीखा हमला किया है।

'कैप्टन को देना चाहिए सिद्धू का साथ'
वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए मालविंदर सिंह माली ने कहा कि वह कई राजनीतिक हस्तियों के सलाहकार रहे चुके हैं। गुरचरण सिंह टोहड़ा, कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल के साथ भी बतौर सलाहकार काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के ज़्यादातर मुद्दे पर वह खुलकर अपने विचार व्यक्त करते हैं। पंजाब के हित के लिए अगर नवजोत सिंह सिद्धू कोई अच्छा एजेंडा ला रहे हैं तो मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को उनका साथ देना चाहिए।

'पीएम मोदी के एजेंडे पर चल रहे हैं कैप्टन'
नवजोत सिंह सिद्धू के लिए चुनौती की सवाल पर मालविंदर सिंह माली ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू की राहों में कैप्टन अमरिंदर सिंह कांटे बिछा रहे हैं। वह कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की सरपरस्ती में कांग्रेस की सरकार बनाने की बजाए शिरोमणि अकाली दल की मदद कर सरकार बना देंगे। सुखबीर सिंह बादल को पंजाब का मुख्यमंत्री बना देंगे। नवजोत सिंह सिद्धू के एजेंडे पर काम करने की जगह पर कैप्टन अमरिंदर सिंह अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवाद के एजेंडे को पंजाब में लागू करना चाहते हैं। उन्हें पीएम मोदी के एजेंडे पर नहीं बल्कि नवजोत सिंह सिद्धू के एजेंडे पर काम करना चाहिए।

कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तीखा हमला
मालविंदर सिंह माली लगातार सोशल मीडिया पर कैप्टन अमरिंदर के ख़िलाफ़ पोस्ट डाल कर उन पर निशाना साधते रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह की पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाक़ात पर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर तीखा हमला बोला । उन्होंने कहा कि मंदिर पर हमले की आशंका और पांच किसान नेताओं के मुद्दे पर गृह मंत्री से बात की। कांग्रेस अध्यक्ष के पास कैप्टन अमरिंदर सिंह कैबिनेट में बदलाव का प्रस्ताव लेकर गए थे। सोनिया गांधी ने उन्हें नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मिल कर काम करने की सलाह दी थी।

कैप्टन, मोदी और अमित शाह की तिकड़ी से सावधान रहने की ज़रूरत
वहीं मालविंदर सिंह माली ने कहा कि कैप्टन, मोदी और अमित शाह की तिकड़ी पंजाबियों और किसानों के लिए सांप्रदायिक तनाव, डर और आतंक के ख़तरे की घंटी है। इस तिकड़ी से सावधान रहने की ज़रूरत है। माली ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से पंजाब में अर्द्ध सैनिक बलों की 25 कंपनियों की तैनाती मांगी है। इसका ख़र्च भी पंजाब सरकार को उठाना पड़ सकता है। इससे क़र्ज़ में डूबे पंजाब पर और आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

नवजोत सिंह सिद्धू की तारीफ़
गौर करने वाली बात है कि पंजाब कांग्रेस अधय्क्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार नियुक्त होने से पहले मालविंदर सिंह माली शोशल मीडिया पर सिद्धू की जमकर ताऱीफ़ करते नज़र आते रहे हैं। सियासी पार्टियों के मुफ़्त में बिजली के वादों पर मालविंदर सिंह माली ने दूसरे नेताओं की कड़ी निंदा की वहीं नवजोत सिंह सिद्धू के पक्ष तारीफ़ों के पुल भी बांधे। उन्होंने कहा कि अगर सिद्धू कह रहे हैं तो कुछ ज़रूर करेंगे । ग़ौरतलब है मालविंदर सिंह माली ने मुफ़्त में बिजली के देने के बजाए सस्ती दर पर बिजली देने की नवजोत सिंह सिद्धू के बयान की वक़ालत भी कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+