पंजाब: मूसेवाला के पिता को मिल रही धमकियां, डीजीपी से राजा वड़िंग ने कही ये बात

वड़िंग ने हिंसा और हत्याओं में शामिल लोगों से इस रास्ते को छोड़कर साधारण जिंदगी की शुरुआत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी की हत्या करके आपको कुछ नहीं मिलता, इससे बेहतर है कि आप नई जिंदगी की शुरुआत करो।

चंडीगढ़, 22 जुलाई 2022: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब के डीजीपी से स्वर्गीय सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकोर सिंह को मिल रही धमकियों को गंभीरता से लेने के लिए कहा है। बलकोर सिंह को दी गई धमकियों पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए, वड़िंग ने कहा कि इससे पहले हम सुरक्षा व इंटेलिजेंस को लेकर भारी खामी के चलते सिद्धू मूसेवाला की कीमती जान को खो चुके हैं व इस बार हमें और भी अधिक सावधान रहने की जरूरत है।

Recommended Video

    पंजाब: मूसेवाला के पिता को मिल रही धमकियां, डीजीपी से राजा वड़िंग ने कही ये बात
    moose wala father

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उम्मीद जाहिर की है कि स्वर्गीय मूसेवाला के माता-पिता को उपयुक्त सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी और धमकियां देने वाले लोगों की पहचान करके उन्हें न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात नहीं होने चाहिएं कि कोई भी किसी को धमकियां दे दे और हत्या कर दे। उन्होंने सरकार से सख्त कदम उठाने की अपील करते हुए, कहा कि राज्य भर में लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

    पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने हिंसा और हत्याओं में शामिल लोगों से इस रास्ते को छोड़कर साधारण जिंदगी की शुरुआत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी की हत्या करके आपको कुछ नहीं मिलता, इससे बेहतर है कि आप नई जिंदगी की शुरुआत करो। उन्होंने जिक्र किया कि किस प्रकार एक व्यक्ति की गलती के चलते पूरा परिवार तबाह हो जाता है।

    ये भी पढ़ें: पंजाब: सरकार ने किए 12 जिलों के SSP समेत 19 अफसरों के तबादले, जानिए किसे कहां भेजा गया?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+